राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तीखा निशाना, बोले- चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेल रही कांग्रेस

राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तीखा निशाना, बोले- चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेल रही कांग्रेस

उमाकांत त्रिपाठी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी में कोई आग नहीं है, लेकिन कांग्रेस चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम को बांटने की कोशिश करके आग से जरूर खेल रही है। कांग्रेस धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करके सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रही है। मुस्लिमों को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक इंटरव्यू के दौरान बोले-

राहुल गांधी और कांग्रेस के अलावा लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत, चीन से सीमा विवाद, पाकिस्तान के आतंकवाद और PoK पर कब्जे को लेकर भी बात की।उन्होंने दावा किया कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे, साथ ही वहां विधानसभा चुनाव भी होंगे, हालांकि इसका समय गृह मंत्रालय तय करेगा।
उन्होंने दावा किया कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे, साथ ही वहां विधानसभा चुनाव भी होंगे, हालांकि इसका समय गृह मंत्रालय तय करेगा।

रक्षामंत्री के बयान की 6 बातें…
1.कांग्रेस केवल सत्ता में आने वाली राजनीति न करे : राजनाथ ने कहा कि मेरा कांग्रेस के लिए एक सुझाव है कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए। राजनीति का मकसद राष्ट्र निर्माण होना चाहिए। हमारी सरकार तीसरी बार आती है तो समान नागरिक संहिता (UCC) और एक देश एक चुनाव लागू करेंगे।

2.कांग्रेस की वेल्थ डिस्ट्रीब्यूशन योजना देश के लिए घातक : राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के वेल्थ डिस्ट्रीब्यूशन योजना को देश के लिए घातक बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से देश की अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी परिणाम होंगे। इससे मंदी आएगी और निवेशकों का भारत पर से भरोसा उठ जाएगा। अर्जेंटीना और वेनेजुएला ने इसे लागू किया और विनाशकारी परिणाम भुगतने पड़े।

3.PM नरेंद्र मोदी पर देश को भरोसा, हम 400 पार सीटें लाएंगे : राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को भरोसा है। उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 400 सीटों को पार कर जाएगा और भाजपा को 370 से अधिक सीटें मिलेंगी। ये अनुमान जमीनी स्थिति के विस्तृत जायजा लेने के बाद लगाए गए हैं।

4.केरल में खाता खुलेगा, उत्तर प्रदेश और बंगाल में सीटें बढ़ेंगी : राजनाथ ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हमारी सीटें बढ़ेंगी और हमें तमिलनाडु में कुछ सीटें मिलेंगी। केरल में भी हमारा खाता खुलेगा। हम आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अच्छी संख्या में सीटें जीत रहे हैं। हम ओडिशा, झारखंड और असम में अपनी सीटें बढ़ाएंगे। हम छत्तीसगढ़ में जीत हासिल कर रहे हैं।

5.भाजपा सरकार संविधान कभी नहीं बदलेगी, आरक्षण बना रहेगा : कांग्रेस ने 80 बार संविधान संशोधन पेश किए। उन्होंने इमरजेंसी के दौरान प्रस्तावना में बदलाव किया। भाजपा सरकार संविधान में कभी बदलाव नहीं करेगी और न ही आरक्षण खत्म करेगी। कांग्रेस लोगों में डर पैदा करने और वोट बैंक की राजनीति के लिए गलत खबरें फैला रही हैं।

6.जम्मू कश्मीर में जल्द चुनाव होंगे, समय तय नहीं : राजनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्थिति में काफी सुधार हुआ है। एक समय आएगा जब यहां AFSPA (सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम) की जरूरत नहीं होगी। हालांकि मामला गृह मंत्रालय के अधीन है, इसलिए निर्णय भी उन्हें ही लेना है। मेरा मानना है कि वहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होंगे। लेकिन अभी कोई तय समय नहीं बताया जा सकता।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले
PoK पर हमला करके कब्जा करने की जरूरत नहीं: राजनाथ ने कहा- पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (POK) पर भारत को हमले की जरूरत नहीं है। वहां के लोग खुद भारत में शामिल होना चाहते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि POK हमारा था, है और हमारा ही रहेगा। मुझे लगता है कि भारत को कुछ नहीं करना पड़ेगा। जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में जमीनी हालात बदले हैं। आर्थिक प्रगति हो रही है और शांति लौटी है। मुझे लगता है कि POK के लोगों की ओर से मांग उठेगी कि वे भारत के साथ रहना चाहते हैं।

बड़वानी में बोले राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़वानी में कहा था कि जिस तरह पूरी दुनिया से डायनासोर विलुप्त हो गए, मुझे लगता है कांग्रेस भी वैसे ही विलुप्त हो जाएगी। सालों बाद बच्चों के सामने इनका नाम लेंगे तो बच्चे भी पूछेंगे कि कौन कांग्रेस। रक्षा मंत्री बड़वानी में खरगोन लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर…

दंतेवाड़ा में बोले राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी सभा में कहा था कि कांग्रेस बिग बॉस का शो बन गई है। इनके नेता एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ रहे हैं। आने वाले समय में भारत की राजनीति से इनका सफाया हो जाएगा। 10 साल बाद बच्चे पूछेंगे कि क्या है कांग्रेस। लोगों का कोई भाग्य बदल सकता है तो वो सिर्फ भाजपा है। पढ़ें पूरी खबर…

रीवा में बोले राजनाथ
रक्षा मंत्री ने सतना के नागौद में कहा था- कांग्रेस को जंग लगा लोहा है। कांग्रेस के पास 50 साल का समय कम था, जो ये भारत को शिखर तक नहीं ले जा सके। भाजपा 24 कैरेट सोना है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। हम भारत को विश्व की अर्थशक्ति बनाएंगे। भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति कांग्रेस का नारा हुआ करता था लेकिन इसे जो पूरा कर रहा, वो हमारी सरकार है।