भारतराजनीतिहेडलाइंस

2047 तक भारत को बनाना है विश्वगुरु, गृहमंत्री अमित शाह ने युवाओं को दिलाया ये संकल्प

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को युवाओं से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि जब भारत अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ यानी 2047 में मनाएगा, तब हमारा देश हर क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करेगा। अमित शाह गुजरात के पंचमहल जिले के विनजोल में मौजूद श्री गोविंद गुरु शाह ने गोविंद गुरु को दी श्रद्धांजलि.

इस दौरान अमित शाह ने भारत की आजादी की लड़ाई में आदिवासी नेता गोविंद गुरु के योगदान को याद करते हुए कहा कि- उन्होंने ब्रिटिश शासन के दौरान इस क्षेत्र के लोगों की चेतना को जागृत किया। उन्होंने बताया, ‘ब्रिटिश सरकार के खिलाफ संघर्ष में करीब 1,512 आदिवासी भाई-बहनों ने बलिदान दिया, और मांगढ़ (गुजरात) भारत की स्वतंत्रता के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया।

मोदी के विजन को बताया प्रेरणादायक
शाह ने कहा,कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोविंद गुरु के वीरता के इतिहास को आगे बढ़ाया है और वे 2047 तक भारत को एक महान राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ उन्होंने आगे कहा,कि- हमारे युवाओं और बच्चों को यह संकल्प लेना चाहिए कि जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाए, तब हम हर क्षेत्र में दुनिया में प्रथम स्थान पर हों।

गोविंद गुरु विश्वविद्यालय का सपना
गृह मंत्री ने बताया कि- गोविंद गुरु विश्वविद्यालय की स्थापना का विचार स्वयं नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए किया था। उन्होंने आगे कहा, ‘यह विश्वविद्यालय और गोविंद गुरु का स्मारक पूरे देश के आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र बन सके, इस उद्देश्य से यह विचार आया’।

125 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय की स्थापना 2015 में हुई थी और आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास हुआ है, उनकी कुल लागत 125 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं में सेंटर फॉर एक्सीलेंस, इंडोर मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल और क्रिकेट मैदान, कृत्रिम झील, छात्रावास भवन शामिल हैं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 695

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *