दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव: कांग्रेस-टीएमपी ने 4-4, बीजेपी ने दो सीटों पर दर्ज की जीत, जानिए किसे हुआ नुकसान?

उमाकांत त्रिपाठी।मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। सभी सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इनमें से कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 4, भाजपा ने 2, AAP, डीएमके और निर्दलीय ने 1-1 सीटें जीत ली हैं।
इन 13 सीटों में भाजपा के पास 3 सीटें थीं, कांग्रेस के पास 2, टीएमसी के पास 1, जेडीयू 1, आप 1, डीएमके 1, बीएसपी 1 और निर्दलीय के पास 3 सीटें थीं। इस उपचुनाव में भाजपा 2, कांग्रेस 4, टीमएसी 4, जेडीयू 0, आप 1, डीएमके 1, बीएसपी 0 और निर्दलीय को एक सीट मिली है।

यानी भाजपा को 1 और JDU को 1 सीट मिलाकर दो सीटों का नुकसान हुआ। कांग्रेस को 2 और TMC को 3 सीटों का फायदा हुआ है। हिमाचल में भाजपा में शामिल हुए 3 में से एक निर्दलीय ही चुनाव जीत पाए, दो हार गए। पंजाब में भी AAP से आए कैंडिडेट चुनाव हार गए।

NDA: 13 में से भाजपा 9 हारी;
NDA ब्लॉक में 13 में से 11 सीटों पर भाजपा और दो अन्य पर JDU, PMK ने चुनाव लड़ा। इनमें भाजपा मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा और हिमाचल प्रदेश की हमीपुर सीट ही जीत पाई। JDU बिहार की रुपौली और PMK तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट हार गई।

INDIA: कांग्रेस 13 में से 4 पर जीती
INDIA ब्लॉक में 13 में से कांग्रेस 9, RJD 1, CPI (M) 2 और DMK एक सीट पर चुनाव लड़ी। कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें हिमाचल प्रदेश की देहरा, नलगढ़ और उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर सीट शामिल है। डीएमके ने तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर जीत दर्ज की।

पंजाब में AAP, पश्चिम बंगाल में TMC एकतरफा जीती
पंजाब में एकमात्र सीट AAP ने भाजपा से जीत ली। पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जीत दर्ज की। पिछली बार भाजपा के पास 3 सीटें थीं, लेकिन इस बार TMC ने तीनों सीटें छीन लीं। यहां TMC अकेले चुनाव लड़ी।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *