अपराधखेलकूदन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

शादी के 10 दिन बाद कबड्‌डी प्लेयर का कत्ल, जानें कौन थे राणा बलाचौरिया, अब पत्नी संग ये तस्वीरें आई सामने

खबर इंडिया की।पंजाब के मोहाली में कत्ल किए गए कबड्‌डी प्लेयर व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की शादी के बाद रिसेप्शन के वीडियो सामने आए हैं। जिसमें वह पत्नी के साथ बैठे हैं और बहुत खुश नजर आ रहे हैं। यह शादी 4 दिसंबर को हुई थी। बारात बलाचौर से देहरादून गई थी। बलाचौरिया ने लव मैरिज की थी। इसके बाद 6 दिसंबर को रिसेप्शन हुई थी। जिसके वीडियो में दोस्तों की तरफ से राणा की तारीफ की जाती है कि वह यारों का यार था।आपको बता दें कि- 15 दिसंबर को राणा की मोहाली में कबड्‌डी टूर्नामेंट के दौरान सेल्फी के बहाने धोखे से बुलाकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 16 दिसंबर को राणा का पोस्टमॉर्टम के बाद बलाचौर स्थित उनके पैतृक गांव चनकोया में अंतिम संस्कार हुआ।

बलाचौरिया का शाही परिवार से संबंध, मॉडलिंग की तैयारी थी
राणा बलाचौरिया मूल रूप से नवांशहर जिले के बलाचौर के गांव चनकोया के रहने वाले थे। उनका पूरा नाम कंवर दिग्विजय सिंह है। उनका हिमाचल के शाही परिवार से संबंध था। उनके परदादा ऊना के पास स्थित एक रियासत के राजा थे।परिवार के करीबियों के मुताबिक सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी इनके पुरखों के यहां घर में रुके थे। उन्होंने इनके घर में 100 साखियां (शिक्षाएं) लिखी थीं। कंवर दिग्विजय सिंह ने पहले कुश्ती खेली और बाद में कबड्डी खिलाड़ी बने।

इसके बाद उन्होंने अपनी कबड्डी टीम बनाई और प्रमोटर की भूमिका भी निभाने लगे। वह मॉडलिंग में भी हाथ आजमा रहा थे और आने वाले दिनों में कुछ गानों में काम करने की योजना बना रहे थे। बलाचौरिया के एक दोस्त जगदीप सिंह ने बताया कि- उनका परिवार मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाला था, लेकिन लंबे समय से बलाचौर (नवांशहर) में रहता था। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कुश्ती खेलनी शुरू कर दी थी। बाद में कबड्डी की ओर रुख किया। वह एक संपन्न परिवार से थे और उन्हें महंगी गाड़ियों व हथियार रखने का शौक था। उनका एक छोटा भाई है, जबकि बहन विदेश में रहती है।

 

Related Posts

1 of 905

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *