न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

उनकी सहमति से सब हुआ था.. 70 साल के एक्टर ने बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना पर लगाया था आरोप, अब सामने आई एक्ट्रेस की सफाई

खबर इंडिया की। एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा ने सिनियर एक्टर गोविंद नामदेव के साथ चल रही कॉन्ट्रोवर्शियल खबरों पर अपनी बात रखी है. गोविंद नामदेव ने हाल ही में दावा किया था कि शिवांगी ने उनकी और अपनी एक पिक्चर बिना परमिशन के सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिससे दोनों के बीच सो कॉल्ड रिश्ते की अफवाहें फैल गईं.

शिवांगी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि यह फोटो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गौरीशंकर गोहरगंज वाले’ के प्रमोशन का हिस्सा नहीं थी. इसे फिल्म या कैरेक्टर का जिक्र किए बिना पोस्ट किया.

शिवांगी ने इन एलिगेशन को खारिज करते हुए कहा कि वह गोविंद के बयान से हैरान और निराश हैं. उन्होंने बताया, “यह एक सिंपल पोस्ट था, जिसे गोविंद जी की सहमति से डाला गया था. उन्होंने खुद कोलैबरेशन रिक्वेस्ट को स्वीकार किया और बाद में पोस्ट हटा दिया. मैं एक्ट्रेस हूं और मुझे भी रिस्पेक्ट चाहिए. सिर्फ इसलिए कि वह सीनियर हैं, वह मुझ पर बेवजह आरोप नहीं लगा सकते. ऐसी अफवाहों से मुझे क्या फायदा होगा?”

शिवांगी ने यह भी क्लियर किया कि वे अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और एक बड़े प्रोजेक्ट में एक फेमस एक्टर के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, “मैं एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं. मैंने दिसंबर 2024 और मई 2025 में दो बार स्पष्ट किया था कि अफवाहें बेबुनियाद हैं. अब मैं एक बार फिर कहना चाहती हूं कि इनका कोई आधार नहीं है. सोशल मीडिया अब ‘बिग बॉस’ जैसा हो गया है. मैं दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हूं और अपने करियर पर फोकस कर रही हूं.”

फोटो

यह कॉन्ट्रोवर्सी तब शुरू हुआ जब शिवांगी ने ‘गौरीशंकर गोहरगंज वाले’ के सेट से एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में लिखा था, “प्यार की न उम्र होती है, न सीमाएं.” इसने लोगों को गलतफहमी में डाल दिया कि दोनों के बीच रिश्ता है.

शिवांगी ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि यह केवल फिल्म का हिस्सा था और गोविंद उनके लिए पिता के समान हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

होटल के कमरे में लटके मिले 26 साल का युवक, 46 की महिला.. 9 दिन से एक ही रूम में साथ रूके थे

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *