क्रिकेटन्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

स्मृति नहीं पलाश ने टाली थी शादी, संगीत की रात क्या हुआ था? अफवाहों के बीच सामने आया पूरा सच

खबर इंडिया की।क्रिकेटर स्मृति मंधाना और फिल्ममेकर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल का शादी काफी चर्चा में आ गया है। 23 नवंबर को सांगली में होने वाली उनकी शादी परिवार ने अचानक स्थग‍ित कर दी। वहीं शादी टलने की घोषणा के तुरंत बाद पलाश मुच्छल पर धोखा देने के आरोप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। हांलाकि परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी हेल्थ इमरजेंसी के कारण टली है।

जानें-इस बात से तनाव में थे पलाश
आपको बता दें कि- पहले शादी वाले दिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को अचानक हार्ट अटैक जैसे लक्षण दिखे और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी वजह से सबसे पहले शादी की रस्में रोकनी पड़ीं। लेकिन इसके तुरंत बाद, होने वाले दूल्हे पलाश मुच्छल की तबीयत भी बिगड़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें वायरल इंफेक्शन और एसिडिटी की शिकायत के कारण पहले सांगली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, फिर सावधानी के तौर पर मुंबई के गोरेगांव स्थित SVR अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। परिवार का कहना है कि लगातार ट्रैवल, कॉन्सर्ट और शादी की तैयारियों ने पलाश को काफी स्ट्रेस में डाल दिया था।

जानिए- पलाश ने क्यों टाली थी शादी?
अभी पलाश की हालत कितनी गंभीर है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन इन सबके बीच शादी की नई तारीख को लेकर और भी अनिश्चितता बढ़ गई है। एक निजी चैनल के अनुसार, स्मृति के पिता की खराब हालत के बारे में पता चलते ही शादी टालने का फैसला खुद पलाश ने लिया। उनकी मां अमिता ने बताया कि पलाश का श्री निवास मंधाना से बहुत गहरा रिश्ता है।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 839

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *