दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

कोई आपसे खुश नहीं है.. जब फिजी के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से कही ऐसी बात, जानें पूरा माजरा

उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिका की तरफ से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने पर फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका ने प्रतिक्रिया दी है। पीएम राबुका ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि हो सकता है कोई व्यक्ति आपसे बहुत खुश नहीं है लेकिन आपका व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि आप उन असहज स्थितियों को झेल सकते हैं।राबुका ने यह बात सप्रू हाउस में इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स की तरफ से आयोजित किए गए कार्यक्रम ‘ओशन ऑफ पीस’ पर अपने व्याख्यान के बाद कही। राबुका ने अमेरिका की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो कुछ भी इस देश में हो रहा है उसका असर हम जैसे छोटे देशों पर भी होता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि जब परिवार का सबसे छोटा सदस्य असहज महसूस करता है तो पूरा परिवार उसकी बात सुनता है।

 

पीएम मोदी है एक महान नेता- राबुका
फ़र्स्टपोस्ट के साथ एक इंटरव्यू में फिजी के प्रधानमंत्री राबुका ने कहा,कि- वह एक महान राजनेता हैं। भारत के लिए उनकी प्राथमिकताएं वही हैं जो किसी भी महत्वाकांक्षी नेता, खासकर ग्लोबल साउथ और प्रशांत महासागर के छोटे देशों के नेताओं को अपनानी चाहिए। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तरह, वह गरीबी उन्मूलन के लिए दृढ़ हैं और मेरा मानना ​​है कि ऐसे व्यावहारिक सबक सभी ग्लोबल साउथ नेताओं के लिए ध्यान का केंद्र होने चाहिए।

जानिए- भारत और फिजी के संबंध
भारत और फिजी के सबंध काफी पुराने हैं। 1879 में भारतीय मजदूरों को गिरमिटिया के तौर पर फिजी ले जाया गया। ये लोग वहां पर गन्ने के खेतों में काम करने के लिए गए थे। 1879 और 1916 के बीच लगभग 60,553 भारतीय फिजी गए थे। 20वीं सदी की शुरुआत में भारतीय व्यापारी और बाकी लोग भी फिजी आने लगे थे। 1920 में मजदूरी व्यवस्था खत्म कर दी गई। फिजी को 1970 में आजादी मिली, लेकिन उससे पहले 1948 से ही भारत का एक प्रतिनिधि (आयुक्त) वहां मौजूद था, जिसे आजादी के बाद उच्चायुक्त बना दिया गया।

भारत पर अमेरिका ने लगाया टैरिफ
आपके बता दें कि- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। यह सात अगस्त से लागू हुआ था। इसके बाद उन्होंने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 25 प्रतिशत एक्सट्रा टैरिफ लगाया था। यह आज से लागू हो गया है।

What's your reaction?

Related Posts

16 साल की लड़की ने 17 साल के बॉयफ्रेंड संग बाथरूम में बनाई गंदी रील, यूजर्स भड़के, आपने देखा ये वायरल वीडियो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक नाबालिग कपल की रील तेजी से वायरल हो रही है,…

MP में पत्नी ने किया पति का सौदा, गर्लफ्रेंड ने 1.5 करोड़ में खरीद भी लिया, क्या है डील के पीछे की कहानी.?

खबर इंडिया की।कुटुंब न्यायालय भोपाल में पारिवारिक रिश्तों में समझौते का एक अजीब…

पति छोड़ दामाद संग भागने वाली महिला अब जीजा के साथ भागी, थाने में बोली- अपने तरीके से जीना चाहती हूं

उमाकांत त्रिपाठी।अलीगढ़ की इस महिला को पहचानते हैं आप? यह वही महिला है, जो अपनी…

UP का हिंदू लड़का 3 साल से बना रहा था मुस्लिम लड़की से संबंध, जिस्मानी रिश्ते के मिली ऐसी सजा, रूह कांप जाएगी

उमाकांत त्रिपाठी। फतेहपुर के थाना कल्याणपुर स्थित ममरेजपुर गांव का रहने वाला 23…

1 of 679

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *