अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

फिर सुर्खियों में रेल के खाली कोच में गंदी हरकत करने वाला कपल, घर वालों ने कराई दोनों की सगाई, जल्द होगी शादी

उमाकांत त्रिपाठी।गाजियाबाद में नमो भारत रैपिड ट्रेन में गंदी हरकत करने वाले छात्र-छात्रा की इंगेजमेंट (सगाई) करा दी गई। साथ ही शादी की तारीख भी फिक्स कर दी गई। एक सप्ताह में दोनों की शादी कर दी जाएगी।दोनों एक ही बिरादरी से हैं और बालिग हैं। दोनों गाजियाबाद के बड़े कॉलेजों से पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रा एक कॉलेज से BCA कर रही, तो छात्र दूसरे कॉलेज से बीटेक (इंजीनियरिंग) कर रहा।रैपिड ट्रेन का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद दोनों के परिवारवालों को शर्मसार होना पड़ा था। इसके बाद से दोनों ने कॉलेज जाना छोड़ दिया था। छात्रा को परिवारवालों ने अपने घर से दूर रिश्तेदार के यहां भेज दिया था।

दोनों के घर है आसपास, परिवार वालों  से छिपकर मिलते थे
छात्र और छात्रा गाजियाबाद के रहने वाले हैं। दोनों के गांव भी आसपास ही हैं। 21 साल का छात्र सम्पन्न किसान परिवार से है, जबकि छात्रा भी अच्छे परिवार से है। आसपास रहने के दौरान दोनों के बीच अफेयर हो गया। दोनों अक्सर साथ-साथ घूमने-फिरने भी लगे। परिवारवालों से छिपकर दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताते थे।इसी बीच, 24 नवंबर, 2025 को दोनों एक साथ रैपिड ट्रेन में सफर कर रहे थे। ट्रेन में भीड़ कम थी, सीटें खाली थीं। मेरठ से मोदीनगर के बीच ट्रेन में ही छात्र-छात्रा अश्लील हरकत करने लगे। इस दौरान ट्रेन में बैठे लोगों ने भी मुंह फेर लिया। किसी ने कुछ नहीं कहा।लेकिन, छात्र-छात्रा की अश्लील हरकतों का वीडियो ट्रेन के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। बाद में यह सीसीटीवी फुटेज ट्रेन के एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।

 

वीडियो सामने आने के बाद हुई थी बदनामी
रैपिड ट्रेन का वीडियो सामने आने के बाद दोनों के परिवार वालों की बहुत बदनामी हुई थी। छात्रा ने तो सुसाइड तक करने की कोशिश की थी। इसके बाद परिवार की महिलाओं ने छात्रा को समझाया, उसकी काउंसिलिंग कराई। इतना ही नहीं, छात्रा का डिप्रेशन खत्म करने के लिए घरवालों ने बेटी को अपने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया था।इस बीच परिवार वालों ने भी समझा कि बहुत बदनामी हो चुकी है। दोनों परिवार वालों ने आपस में बैठकर इस मसले पर काफी विचार किया। बिरादरी के जिम्मेदार लोगों ने पहल करते हुए कहा कि जो भी हो चुका, उसे भूलकर दोनों की शादी करा दी जानी चाहिए। इससे बदनामी भी नहीं होगी और दोनों साथ रह सकेंगे।

जानिए- छात्र के पिता क्या बोले-
छात्र के पिता ने कहा कि- मैं अपने बेटे की गलती मानता हूं। इसमें हमारी ही नहीं, सभी की बदनामी हुई है। उम्र भले ही कम हो, लेकिन इस तरह की घटना पूरे समाज को हैरान करने वाली है। मेरा बेटा है, तो दूसरे परिवार की बेटी है।दोनों में पहले से बातचीत होती थी। अगर किसी ने भी गलत कदम उठाया, तो यह परिवार के लिए और भी दर्द देने वाला होगा। ऐसे में अब दोनों की शादी कराना ही बेहतर है। आगे मैं न कभी अपने बेटे को एक भी शब्द कहूंगा, न ही उस बेटी के बारे में कुछ बोलूंगा। मैंने बेटी के परिवारवालों से भी बात कर ली है।

 

What's your reaction?

Related Posts

16 साल की लड़की ने 17 साल के बॉयफ्रेंड संग बाथरूम में बनाई गंदी रील, यूजर्स भड़के, आपने देखा ये वायरल वीडियो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक नाबालिग कपल की रील तेजी से वायरल हो रही है,…

MP में पत्नी ने किया पति का सौदा, गर्लफ्रेंड ने 1.5 करोड़ में खरीद भी लिया, क्या है डील के पीछे की कहानी.?

खबर इंडिया की।कुटुंब न्यायालय भोपाल में पारिवारिक रिश्तों में समझौते का एक अजीब…

पति छोड़ दामाद संग भागने वाली महिला अब जीजा के साथ भागी, थाने में बोली- अपने तरीके से जीना चाहती हूं

उमाकांत त्रिपाठी।अलीगढ़ की इस महिला को पहचानते हैं आप? यह वही महिला है, जो अपनी…

UP का हिंदू लड़का 3 साल से बना रहा था मुस्लिम लड़की से संबंध, जिस्मानी रिश्ते के मिली ऐसी सजा, रूह कांप जाएगी

उमाकांत त्रिपाठी। फतेहपुर के थाना कल्याणपुर स्थित ममरेजपुर गांव का रहने वाला 23…

1 of 672

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *