दुनियान्यूज़हेडलाइंस

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में मस्जिद के पास आत्मघाती ब्लास्ट: 52 की मौत 50घायल, ईद-ए-मिलाद के जुलूस के लिए जमा हो रहे थे लोग

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शुक्रवार 29 सितंबर को एक मस्जिद के पास सुसाइड हमला हुआ। इस हमले में  एक DSP समेत 52 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक पुलिस ऑफिसर भी शामिल हैं। हमले के वक्त लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के लिए इकट्ठा हो रहे थे। मस्तुंग शहर के AC ने बताया कि ब्लास्ट DSP नवाज गिशकोरी की कार के पास हुआ।

 इलाज की सारी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी, जरूरत पड़ने पर कराचीं भी भेजा जाएगा

जियो न्यूज के मुताबिक, हमले में जिस पुलिस ऑफिसर की मौत हुई है वो DSP नवाज ही हैं। बलूचिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री जन अचकजई ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जरुरत पड़ने पर घायलों को इलाज के लिए कराचीं भी भेजा जाएगा। घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। बलूचिस्तान के चीफ मिनिस्टर ने पूरे प्रांत में 3 दिन के शोक का ऐलान किया है।

सूचना मंत्री बोले- बलूचिस्तान में शांति भंग कर रहे दुश्मन

सूचना मंत्री अचकजई ने कहा- हमारे दुश्मन विदेशी ताकतों की मदद से बलूचिस्तान में धार्मिक जगहों को निशाना बनाकर शांति भंग करना चाहते हैं। इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बलूचिस्तान में सरकार के मंत्रियों और दूसरे कई नेताओं ने हमले की निंदा की है।

पाकिस्तान के PM, राष्ट्रपति ने हमले की निंदा की
पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने भी इस हमले की निंदा की है। काकड़ ने मरने वालों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हरसंभव मदद पहुंचाने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने दुख जताया है।

जुलाई में भी हुआ था सुसाइड हमला

इस महीने की शुरुआत में भी मस्तुंग में एक ब्लास्ट हुआ था। इसमें JUI-F के लीडर हफीज हमदुल्लाह सहित 11 लोग घायल हुए थे। वहीं, जुलाई में खैबर पख्तूनख्वा में एक पॉलिटिकल रैली के दौरान आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 23 बच्चों सहित करीब 54 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। आतंकी संगठन ISIS ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 768

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *