क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

क्या 30 रन कम बनने से टूटा हमारा वर्ल्डकप का सपना, क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?

खबर टीम इंडिया की। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार 10 मैच जीतने वाली टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया और छठी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टीम इंडिया की जीत की आस में बैठे दुनिया भर के भारतीयों का दिल टूट गया। हार के बाद टीम इंडिया के कई ख‍िलाड़ी दुखी नजर आए, रोहित मैदान से जाते वक्त इमोशनल हो गए. विराट भी हार का गम नहीं छुपा पाए और मोहम्मद स‍िराज को तो जसप्रीत बुमराह ने संभालने की कोश‍िश की। इस हार के बाद विराट कोहली काफी टूटे नजर आएं, लेकिन उनकी पत्नी अनुष्का ने उनको दिलासा देती नजर आईं। बता दें कि, फाइनल में इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ था। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया से ज्यादा रन बनाकर इस कप को अपने नाम कर लिया। हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया ने काफी बेहतरीन परफोर्मेंस दिया है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट हराया

20-30 रन और बने होते तो कुछ और होता नतीजा?

फाइनल मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलिया टीम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि- ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन एक बड़ी साझेदारी कर हमें खेल से बाहर कर दिया। हमने हर संभव कोशिश की लेकिन मुझे लगता है कि रोशनी में बल्लेबाजी करने के लिए विकेट थोड़ा बेहतर हो गया। हम जानते थे कि दूधिया रोशनी में बल्लेबाजी करना थोड़ा बेहतर होगा, लेकिन हम इसे कोई बहाना नहीं बनाना चाहते, हमने बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं बनाये। उन्होंने आगे कहा कि- मैच का र‍िजल्ट भले ही उनके पक्ष में नहीं रहा लेकिन हम जानते हैं कि आज हमारा दिन अच्छा नहीं रहा, मुझे टीम पर गर्व है। ईमानदारी से कहूं तो अगर स्कोर में 20-30 रन जुड़ते तो अच्छा होता, जब केएल राहुल और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय लग रहा था कि हम 270-280 रन के स्कोर तक पहुंच जायेंगे, पर हमने लगातार विकेट गंवा दिये।

अपनी टीम के शानदार प्रर्दशन पर क्या बोले कप्तान कमिंस

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज स्कोर बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं बना सके। बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को भी भारत ने शुरुआती झटके दिए थे, लेकिन ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने 192 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया। अपनी टीम के इस शानदार प्रर्दशन पर आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि- मुझे लगता है कि हमने अंतिम मैच के लिए अपना बेस्ट परफॉरमेंस बचाकर रखा था। कुछ खिलाड़ियों ने बड़े मैच में अच्छा प्रदर्शन दिखाया, आज हमने सोचा कि लक्ष्य का पीछा करना अच्छा होगा और यह आसान होगा। पिच काफी धीमी थी, स्पिन नहीं हो रही थी, हमने सही लेंथ पर गेंदबाजी की।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 918

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *