क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

अपना देश छोड़कर लंदन में क्यों रह रहे हैं विराट कोहली, खुद किया खुलासा, बताई ये वजह

खबर इंडिया की।Virat Kohli In IND vs AUS: विराट कोहली ने सात महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में विराट जीरो (0) पर आउट हो गए. कोहली काफी समय से अपने देश से दूर लंदन में रह रहे थे. विराट के साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा और बच्चे वामिका और अकाय भी लंदन में ही रहने चले गए. विराट टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए अब वे कम ही मुकाबले खेलते नजर आते हैं. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बातचीत के दौरान अपनी लंदन जाने की वजह के बारे में बताया है.

जानिए- आखिर क्यों लंदन गए विराट कोहली?

विराट कोहली एक पब्लिक फिगर हैं, लेकिन वे काफी समय से अपने परिवार के साथ विदेश में रह रहे हैं. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताब जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंग्लैंड चले गए. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कमेंटेटर एडम गिलक्रिस्ट और रवि शास्त्री को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली ने बताया कि- टेस्ट से संन्यास के बाद उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिला और अपनी पर्सनल लाइफ में भी वो वक्त बिता पाए. विराट ने ये भी कहा कि वो पिछले 15 साल में वे क्रिकेट खेलने के दौरान पूरी तरह ब्रेक नहीं ले पाए थे.

भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने फॉक्स क्रिकेट पर बात करते हुए कहा कि – हां, मुझे टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए काफी टाइम हो गया है. मैं अब अपने जीवन से जुड़ पा रहा हूं, जो कि मैं काफी लंबे समय से नहीं कर पा रहा था. अपने बच्चों और परिवार के साथ घर पर समय बिताना बहुत सुंदर है, जिसमें मुझे बहुत मजा आ रहा है’.

विराट कोहली ने नहीं लिया ‘ब्रेक’

विराट कोहली ने आगे कहा कि मैं ईमानदारी से कहूं तो मैं पिछले 15 से 20 सालों में जितना भी क्रिकेट खेला है, मैंने मुश्किल से ही कोई ब्रेक लिया होगा. अगर आप इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल को मिलाकर देखें तो मैंने पिछले 15 सालों में किसी और प्लेयर की तुलना में ज्यादा ही मैच खेले होंगे. इसी वजह से अब वापस आना मेरे लिए बहुत रिफ्रेशिंग है.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

होटल के कमरे में लटके मिले 26 साल का युवक, 46 की महिला.. 9 दिन से एक ही रूम में साथ रूके थे

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव…

1 of 915

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *