न्यूज़भारत

2024 से पहले भारत में इतना बड़ा निवेश करेगा यूएई, अमाउंट जानकर रह जाएंगे दंग; इकोनॉमी को होगा बड़ा फायदा

उमाकांत त्रिपाठी। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने जो दावे किए थे, वो दावे अब हकीकत का रूप लेने लगे हैं। दुनिया में पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश भारत के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। हमें इस चुनावी माहौल में निवेश की सख्त जरूरत है और हमारी ये जरूरत यूएई जल्द ही पूरी करने वाला है। भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ दुनिया के बड़े देशों में सबसे ज्यादा होने की वजह से यूएई भारत में 50 बिलियन यानी 4 लाख करोड़ रुपए डॉलर का दांव खेल रहा है। इस ऐतिहासिक निवेश से जहां भारत की बल्ले-बल्ले होगी तो वहीं पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ेगी।

पीएम मोदी ने बढ़ाया यूएई से रिश्ता, अब मिल रहा बड़ा फायदा

यूएई और भारत के रिश्तों की बात करें तो दोनो ही एक दूसरे के लिए सिक्के के दो पहलू की तरह हैं। दोनों ही देश एक दूसरे के लिए ना सिर्फ बेहद अहम है, बल्कि दोनों एक दूसरी जरूरतों का खास ख्याल भी रखते हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूएई की कुल आबादी में से भारत के लोगों की संख्या करीब 30 फीसदी है। यही 30 फीसदी लोग भारत में विदेशी मुद्रा के रूप में भारत में भेजते हैं, जिसकी वजह से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पाकिस्तान के मुकाबले में करीब 100 गुना ज्यादा है। बात करें मोदी सरकार और यूएई के रिश्तों की तो मौजूदा समय में पीएम मोदी के यूएई के साथ रिश्ते काफी मजबूत हो चुके हैं। साल 2014 से पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी यूएई का चार बार दौरा कर चुके हैं। वहीं यूएई भी भारत के साथ अपने रिश्तों को और ज्यादा मजबूत करना चाहता है।

पाकिस्तान और चीन के क्यों उड़ जाएंगे होश?

इस भारी भरकम निवेश से सबसे ज्यादा नींद दो देशों की उड़ेगी। ये देश हैं, चीन और पाकिस्तान… और इनका परेशान होना लाजमी भी है। चीन की परेशानी इसलिए भी बढ़ सकती है क्योंकि भारत को लगातार विदेशी निवेश मिल रहा है। इसका मतलब है कि भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को और ज्यादा बूस्ट मिलेगा और आने वाले सालों में भारत एशिया में इकोनॉमिक मोर्चे पर चीन को पीछे छोड़ते एशिया का सिरमौर बन जाएगा। वहीं पाकिस्तानी की हैरानी वजह भी साफ है। दरअसल मुस्लिम कंट्री होने का हवाला देते हुए पाकिस्तान यूएई से कई बार एक दो बिलियन डॉलर मदद मांग चुका है। ऐसे में पाकिस्तान को पता चलेगा कि यूएई भारत में 50 बिलियन डॉलर या उससे ज्यादा का निवेश कर रहा है तो उस पर क्या बीतेगी?

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *