देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर अब कम होने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना रिकवरी रेट अब 85.6 फीसदी हो चुका है। जो 3 मई को 81.7 फीसदी था। बीते 24 घंटे के दौरान 4,22,436 रिकवरी हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा है कि ये स्पष्ट तौर पर एक पॉजिटिव ट्रेंड है।
मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक केरल में 99,651 रिकवरी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि हम रिकवरी में क्लियर पॉजिटिव ट्रेंड नोट कर रहे हैं और सक्रिय मामलों में भी कमी आ रही है। केवल 8 राज्य ही ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 10,000 से अधिक मामले आ रहे हैं। 26 राज्य ऐसे हैं जहां रिकवरी प्रतिदिन रिपोर्ट होने वाले मामलों से अधिक है।
7 मई को देश में 4,14,000 के करीब मामले आए थे। पिछले 24 घंटे में 2,63,000 मामले आए हैं। पिछले 2 दिनों से नए मामले 3,00,000 से कम हो गए हैं। 7 मई को आए मामलों से आज के मामले 27% कम हैं। केवल 69% मामले 8 राज्यों में हैं।
मंत्रालय ने बताया है कि देश की पूरी आबादी का 1.8 फीसदी हिस्सा अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुका है। हम अब तक संक्रमण को 2 फीसदी से कम जनसंख्या में रोकने में कामयाब रहे हैं। देश में केस का पॉजिटिविटी रेट घटकर 14.10% हो चुका है। ये पूरे देश का औसत है।
बीते कुछ दिनों से हर दिन देश में नए मामलों से ज्यादा रिकवरी के मामले सामने आ रहे हैं। आज लगातार दूसरे दिन तीन लाख से कम मामले सामने आए हैं। टेस्ट पॉजिटिविटी का रेट लगातार गिर रहा है। हालांकि ग्रामीण इलाकों में संक्रमण का फैलना सरकारों के लिए अब भी बड़ा चैलेंज बना हुआ है।
- Home
- लाइफ़स्टाइल
- स्वास्थ्य
- कोरोना रिकवरी रेट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, आने लगी राहत की खबर
कोरोना रिकवरी रेट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, आने लगी राहत की खबर
Related Posts
Fresh Egg Test: बिना तोड़े पता चल जाएगा अंडा फ्रेश है या खराब, मार्केट में आ गया दो मिनट वाला सबसे आसान तरीका, आप भी जानिए
लाइफस्टाइल डेस्क: Fresh Egg Test आजकल उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी जानकारी बन गया…
Microplastics vs Fertility: इस वजह से आपके घर में पैदा नहीं हो रहे बच्चे, पुरुषों और महिलाओं में लगातार बढ़ रहा बांझपन
उमाकांत त्रिपाठी।Microplastics vs Fertility: इस वजह से आपके घर में पैदा नहीं हो…
भारत में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या 10300 है
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.65 करोड़ (95.20 करोड़ दूसरी…
रात में सोने से पहले खाएं बस एक पत्ता, सुबह तक हो जाएगी पूरे पेट की सफाई, जानिए फायदे
खबर इंडिया की।शरीर में जमा गंदगी डाइजेशन की समस्याएं, पेट में भारीपन, स्किन…
गर्भ से 18 साल तक बच्चों पर रहेगी सरकार की नजर, अमित शाह ने लॉन्च किया PM-Family Care Tracker, जानें इसके फायदे
उमाकांत त्रिपाठी।केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों तक…
क्या आप भी प्लान कर रहे हैं बेबी, बच्चा पैदा करने के लिए चाहिए इतना स्पर्म काउंट, जानिए डॉक्टर्स के फैक्टस
उमाकांत त्रिपाठी।Sperm Count for Pregnancy: माता-पिता बनने का सपना हर कपल के लिए…
पीएम मोदी ने covid-19 और इन्फ्लुएंजा को लेकर जनस्वास्थ्य की समस्या निपटने की सलाह दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा की स्थिति का…
गुब्बारे की तरफ फूलकर ही तवे से उतरेगी रोटी, जाने इस टिप्स को
रोटी की बात की जाए तो यह तो लगभग हर दिन हर घरों में बनाई जाती है जिसके दौरान कई…
पर्यावरण और जलवायु स्थिरता की दूसरी बैठक गांधीनगर में शुरू होगी
गांधीनगर में आयोजित हो रही जी-20 पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह…
अमेरिका की यात्रा के लिए दिखानी होगी ‘नेगेटिव’ जांच रिपोर्ट
कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अमेरिका ने भारत…















