स्वास्थ्यन्यूज़भारतहेडलाइंस

क्या आप भी प्लान कर रहे हैं बेबी, बच्चा पैदा करने के लिए चाहिए इतना स्पर्म काउंट, जानिए डॉक्टर्स के फैक्टस

उमाकांत त्रिपाठी।Sperm Count for Pregnancy: माता-पिता बनने का सपना हर कपल के लिए खास होता है, लेकिन कभी-कभी यह सपना पूरा करने में मुश्किलें आती हैं. बहुत से कपल्स महीनों या सालों तक कोशिश करते हैं, लेकिन सफलता नहीं मिलती. इस दौरान पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़ा एक अहम पहलू है स्पर्म काउंट. यह जानना जरूरी है कि, बच्चा पैदा करने के लिए स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए और अगर यह कम हो तो क्या किया जा सकता है.

अक्सर आपने देखा होगा.अगर बच्चे नहीं हो रहे होते हैं तो महिलाओं में कमी बता दी जाती है और अगर डॉक्टर के पास जाना हो तो चेकअप भी महिलाओं का ही होता है. क्योंकि कई बार परिवार वाले पुरुषों का टेस्ट नहीं करवाना चाहते, ऐसे में ये जानना जरूरी है कि, बच्चा करने में स्पर्म काउंट बहुत जरूरी चीज है. डॉ. सुनील जिंदल के मुताबकि, एक स्वस्थ पुरुष में स्पर्म काउंट कम से कम 15 मिलियन प्रति मिलीलीटर या उससे अधिक होना चाहिए. अगर यह संख्या 15 मिलियन से कम है, तो इसे ‘लो स्पर्म काउंट’ कहा जाता है, जो गर्भधारण में कठिनाई पैदा कर सकता है.

जानें- स्पर्म काउंट कम होने के कारण

अनहेल्दी लाइफस्टाइल – धूम्रपान, शराब, असंतुलित आहार

तनाव और नींद की कमी

त्यधिक गर्मी – लैपटॉप गोद में रखना, टाइट कपड़े पहनना

हार्मोनल असंतुलन

इंफेक्शन या चोट

जानिए- स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए टिप्स

हेल्दी डाइट लें – हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन

एक्सरसाइज करें – नियमित योग और वॉक

तनाव कम करें – मेडिटेशन और रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं

बुरी आदतें छोड़ें – स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाएं

सप्लीमेंट्स – डॉक्टर की सलाह से जिंक, विटामिन C, विटामिन E आदि का सेवन करें

जानिए- कब डॉक्टर से मिलना चाहिए
अगर एक साल तक नियमित प्रयास के बाद भी गर्भधारण नहीं हो रहा है, तो दोनों पार्टनर्स को फर्टिलिटी टेस्ट कराना चाहिए. पुरुषों को स्पर्म काउंट, स्पर्म की मूवमेंट और क्वालिटी की जांच करवानी जरूरी है.बच्चा पैदा करने की चाहत पूरी करने के लिए सिर्फ भावनात्मक तैयारी नहीं, बल्कि शारीरिक सेहत भी उतनी ही जरूरी है. सही स्पर्म काउंट, हेल्दी लाइफस्टाइल और समय पर डॉक्टर की सलाह से पैरेंट बनने का सपना आसानी से पूरा किया जा सकता है.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

होटल के कमरे में लटके मिले 26 साल का युवक, 46 की महिला.. 9 दिन से एक ही रूम में साथ रूके थे

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *