11 अगस्त राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 अगस्त राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
  2. वृषभ: आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों के साथ दूरस्‍थ यात्रा पर जा सकते हैं। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।
  3. मिथुन: व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
  4. कर्क: खुद को बेहतर बनाने का रास्ता प्राप्त होने से आप उसी दिशा में प्रयत्न करते हुए नजर आ रहे हैं। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। अभी के समय में वर्तमान से संबंधित बातों पर ध्यान रखें और भविष्य की योजना पर काम करना शुरू करें। पैसों से संबंधित दिक्कत दूर होती हुई नजर आ रही है।
  5. सिंह: आलस और बेचैनी का प्रभाव बढ़ सकता है, इस कारण किसी भी काम पर पूरी तरह से ध्यान देना संभव नहीं है। लोगों के द्वारा बोली गई बातें आपको अपने लक्ष्य से विचलित कर सकती हैं। आर्थिक पक्ष को ठीक से न संभालने की वजह से नई समस्या उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।
  6. कन्या: वर्तमान को कामों में स्थिरता नजर आने से भविष्य से जुड़े काम पर ध्यान देना संभव होगा। परिवार से संबंधित बातों में आपको प्रसन्नता महसूस होगी। अपेक्षित लोगों से साथ प्राप्त होने के कारण अटके कामों को आगे बढ़ाना संभव हो सकता है।
  7. तुला: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है,लेकिन आपको अपनी एक खराब आदत को नियंत्रण में रखना होगा,नहीं तो आपके शत्रु उसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। यदि कोई भी लड़ाई झगड़ा हो तो उसमें आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आपने किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा किया,तो वह आपके इस भरोसे को तोड़ सकता है। आपके मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून देखने को मिलेगा। जिसका लाभ भी पूरा उठाएंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन अभी और लंबी चल सकती है।
  8. वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज़ गिफ्ट दे सकते हैं,उनके लिए कोई आभूषण आदि लेकर आ सकते हैं। जल्दी धन कमाने के लिए आपने यदि किसी गलत योजना में धन का निवेश किया,तो फिर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। विवाहित जातकों को संतान की प्राप्ति होती दिख रही है। आप सामाजिक कार्यों से जोड़कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे।
  9. धनु: आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखाकर अपने अधिकारी व लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको आज इनकम में बढ़ोतरी मिलने से आपके कुछ रूके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आप नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरे काम में भी हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो आपको वह भी वापस मिल सकता है,जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ वस्तुएं खरीद सकते हैं।
  10. मकर: गुरु तृतीय, चन्द्रमा इसी राशिमें व सूर्य इस राशि से सप्तम भाव में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।
  11. कुंभ: शनि व चंद्रन चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। सात अन्न का दान करें।
  12. मीन: आज इस राशि से पंचम सूर्य मंगलकारी हैं। इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। एकादश शनि व चन्द्रमा मंगल करेगा। पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत हैं। आज अपने धार्मिक कार्यों से खुश रहेंगे। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। बेल का पेड़ लगाइये।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)