न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट में 9 नए न्यायाधीश नियुक्त किए गए

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नियुक्ति पत्रों पर हस्ताक्षर करने के साथ ही उच्चतम न्यायालय में तीन महिलाओं समेत नौ नए न्यायाधीशों की बृहस्पतिवार को नियुक्ति हुई।

सरकार के सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही एक औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।

शीर्ष अदालत के नए न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली, न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पी एस नरसिम्हा शामिल हैं। न्यायमूर्ति नागरत्ना को सितंबर 2027 में भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किए जाने की संभावना है।

इनके अलावा न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी भी उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किए गए न्यायाधीशों में शामिल हैं।

Related Posts

1 of 889

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *