न्यूज़

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब 23 साल तक के युवाओं की होगी भर्ती

केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ योजना को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है।

केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के लिए अधिकतम आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल तक कर दी है।

यानी भर्ती के लिए अधिकतम आयुसीमा में दो साल की बढ़ोतरी की गई है।

हालांकि, युवाओं को अधिकतम आयु सेवा में दो साल छूट का यह फायदा सिर्फ पहले साल में ही मिलेगा।

रक्षा मंत्रालय ने कोरोना की वजह से दो साल तक सेना भर्ती ना आयोजित होने के चलते आयु सीमा पार कर चुके युवाओं को अवसर देन के लिए यह फैसला लिया है।

अग्निपथ योजना की घोषणा केंद्र सरकार ने मंगलवार को की थी, लेकिन गुरुवार को इस योजना के खिलाफ देश के कई शहरों में युवाओं ने प्रदर्शन किया था।

जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, एमपी और उत्तराखंड का नाम सबसे अव्वल रहा।

Related Posts

1 of 889

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *