दुनियान्यूज़

मुश्किल वक्त में आगे आया अमेरिका, मदद की पहली खेप पहुंची भारत

देश भर में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच अमेरिका से एक राहत भरी खबर आई है। कोरोना की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित भारत में शुक्रवार की सुबह अमेरिका से मदद लेकर आया विमान दिल्ली उतरा।

भारत पहुंचा अमेरिका विमान
भारत पहुंचा अमेरिकी विमान

यह अमेरिकी विमान 400 ऑक्सीजन सिलेंडर्स, करीब 10 लाख कोरोना टेस्ट किट और अन्य उपकरणों को लेकर दिल्ली इंटरनेशन एयरपोर्ट पर पहुंचा है। अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

अमेरिका से आया मदद
अमेरिका से आया मदद

अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट कर लिखा, ‘अमेरिका की ओर से कोरोना राहत को लेकर पहला विमान भारत पहुंच गया है! बीते 70 सालों की दोस्ती में अमेरिका हमेशा भारत के साथ रहा है। कोरोना संकट में भी हम साथ हैं।’ इसके साथ ही #USIndiaDosti भी लिखा गया है।

अमेरिकी अधिकारियों ने विश्वास दिलाया है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी कंपनियों और लोगों की ओर से डोनेट किए गए उपकरणों को लेकर भी विमान आएंगे। इसी सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना से जंग में भारत के समर्थन का ऐलान किया था।

भारत आया अमेरिकी मदद
भारत आया अमेरिकी मदद

एक ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लिखा था, ‘जैसे भारत ने कोरोना के शुरुआती दिनों में अमेरिका को मदद की थी, जब अस्पताल दबाव में थे। अब भारत की इस जरूरत के वक्त में हम उसके साथ हैं।’अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को कहा, ‘आने वाले दिनों में भारत को 100 मिलियन डॉलर की सप्लाई की जाएगी।’

भारत आया अमेरिकी मदद
भारत आया अमेरिकी मदद

इससे पहले सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच वार्ता हुई थी। इस वार्ता के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, ‘हमने दोनों देशों में कोरोना वायरस के संकट को लेकर बातचीत की। भारत को अमेरिका की ओर से की जा रही मदद को लेकर मैंने प्रेसिडेंट जो बाइडेन को धन्यवाद दिया।’

वाइट हाउस की ओर से जारी बयान में भी कहा गया है, ‘राष्ट्रपति ने अमेरिका की ओर से भारत को पूर्ण सहयोग देने की अपील की है, जो कोरोना संक्रमण की नई लहर से प्रभावित है। अमेरिका की ओर से भारत को आपातकालीन मदद दी जा रही है, जैसे ऑक्सीजन से जुड़ी सप्लाई, वैक्सीन मैटीरियल आदि।’

साथ ही आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने के बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 3.86 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इन नए मामलों के साथ अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 1.87 करोड़ को भी पार कर गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 386452 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। अब देश में कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा बढ़कर 31.70 लाख के पार हो गया है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *