उमाकांत त्रिपाठी। उत्तराखंड में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आज दूसरा दिन है। आज समापन सत्र में गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह के अवसर पर उत्तराखंड में निवेश आमंत्रित करने को लेकर सीएम धामी की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड को बनाया था और पीएम नरेंद्र मोदी उसे संवार रहे हैं। पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास हो रहा है। आपको बता दें कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अभी तक 3 लाख करोड़ से ज्यादा के ओएमयू पर साइन किया गया है। इसके लिए उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में दुनियाभर से कई इन्वेस्टर और डेलीगेट्स ने इसमें हिस्सा लिया है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस इन्वेस्टर समिट के जरिए उत्तराखंड को निवेश की एक नई डेस्टिनेशन के तौर पर दुनिया के सामने लाने की कोशिश की है।
शाह ने की सीएम धामी की तारीफ
अमित शाह ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के समापन सत्र में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी से लक्ष्य के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि 2 लाख करोड़ रुपये, लेकिन आज 3.5 लाख करोड़ रुपए के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस पर सीएम धामी की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि मैं राज्य प्रशासन को बधाई देना चाहते हूं। अब उत्तराखंड दुनिया भर में यह एक मजबूत उदाहरण है कि यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता से समझौता किए बिना और पर्यावरण-अनुकूल तरीकों का पालन करके खुद को व्यापार से जोड़ सकता है। उत्तराखंड ने अब तक अपनी सबसे अधिक प्रगति की है…उत्तराखंड ने छह वर्षों में 30 से अधिक नीतियां लागू करके नीति-संचालित राज्य का सम्मान अर्जित किया है। यहां आपको अच्छे डेस्टिनेशन के साथ-साथ भ्रष्टाचार मुक्त शासन भी मिलेगा जो इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत जरूरी है। भाजपा सरकार ने यहां सांस्कृतिक विरासत व विकास के समानांतर कीर्तिमान बनाए हैं। उत्तराखंड की उत्कृष्ट कानून व्यवस्था व सुरक्षा ने निवेशकों को अनुकूल वातावरण दिया है, यह समिट देवभूमि के विकास को नई गति देगा।
2027 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
इस दौरान शाह कहा कि बहुत ही कुशलता और नेतृत्व के कारण ही टैनल में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल वापस निकाला गया। बीच में कई व्यवधान आते थे, लेकिन बहुत ही धर्य से टैनल में फंसे मजदूरों को निकालने का काम किया गया। पीएम मोदी ने साल 2047 भारत पूर्व विकसित राष्ट्र के रूप का लक्ष्य रखा है। हर क्षेत्र में भारत शीर्ष पर होगा, समग्र विश्व में आगे बढ़ने के लिए अब भारत का समय आ गया है। भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से पांचवें चरण तक पहुंच गई है। आजादी के इतने शतक के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था की इतनी लंबी छलांग नहीं लगाई थीष 2027 तक भारत जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर तक पहुंच जाएगा।














