उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के सोहना में इस कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि करोड़ों परिवारों को उनकी सरकार की योजना से लाभ मिला है। इस दौरान युवाओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, हमने जो योजनाएं बनाई हैं उसके मुताबिक हम लाभार्थियों को ढूंढ़ते हैं और सामने से जाकर उनको योजनाएं देने का काम करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ वाली गाड़ी को लेकर जो उत्साह गांव-गांव में दिख रहा है, हिंदुस्तान के कोने-कोने में दिख रहा है, चाहे उत्तर हो, दक्षिण हो, पूरब हो, पश्चिम हो… बहुत ही छोटा गांव या बड़ा गांव हो, लोग गाड़ी को खड़ी करके सारी जानकारियां लेते हैं।
मेरे लिए देश का किसान वीआईपी है
पीएम मोदी दिल्ली से कई राज्यों के लाभार्थी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और उनके अनुभवों के बारे में जाना, उनकी बातें सुनी। पीएम मोदी ने महिलाओं से बातचीत के दौरान उन्हें जातियों में नहीं बंटने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सब महिलाएं एक ही जाती से हैं, महिला जाती से. देश में कुछ लोग आपको अलग-अलग जातियों में बांटने की कोशिश करते हैं, लेकिन आप उनसे सतर्क रहें। देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को हमारी सरकार की किसी न किसी योजना का जरूर लाभ मिला है… और जब ये लाभ मिलता है, तो एक विश्वास बढ़ता है। जिंदगी जीने की एक नई ताकत आ जाती है, पहले जो भीख मांगने की मन:स्थिति रहती थी, अब वो चली गई है। सरकार ने लाभार्थियों की पहचान की और फिर उन तक लाभ पहुंचाने की कदम उठाए। मेरे लिए गरीब, वंचित, जिनको कोई नहीं पूछता, उनको ना केवल मोदी पूछता है, बल्कि पूजता है। मेरे लिए देश का हर गरीब, हर किसान VIP है।
पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सा जम्मू-कश्मीर के ‘विकित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों में से एक के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में लोग ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि ‘चुनाव सोशल मीडिया पीआर से नहीं जनता के बीच जा कर जीतना होता है। चुनाव जीतने से पहले जनता का दिल जीतना जरूरी होता है। प्रधानमंत्री ने गुजरात के लाभार्थियों से बात करते हुए कहा, आज युवा शहर जाना छोड़कर गांव लौट रहे हैं और यहां पर खेती करके लाखों में फायदा कमा रहे हैं।














