न्यूज़

प्रयागराज के डॉग लवर्स ध्यान दें, अब कुत्ता पालने पर देना होगा टैक्स

प्रयागराज में कुत्‍ता पालने के शौकीनों को अब टैक्‍स देना पड़ेगा। नगर निगम की ओर से कुत्ता पालने वालों से डाग टैक्स भी वसूला जाएगा।

प्रयागराज नगर निगम के मुताबिक, शहर में कुत्ता पालने वालों से हर साल 630 रुपये ‘कुत्ता कर’ वसूला जाएगा और टैक्स नहीं देने पर 5,000 रुपये जुर्माना लगेगा।

मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन शुल्क 1,000 रुपये है और पंजीकरण नहीं कराने पर 7 साल की सज़ा का प्रावधान है। ‘कुत्ता कर’ का टोकन कुत्ते के गले में पहनाना अनिवार्य है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक शहर में हजारों की संख्या में लोगों ने अलग-अलग नस्ल का कुत्ता पाला हुआ है। हालांकि इनमें से महज 456 लोगों ने ही अब तक डाग टैक्‍स जमा किया है। अब इस टैक्‍स के प्रति नगर निगम ने सख्‍ती बरतने का निर्णय लिया है।

पिटबुल की घटना के बाद हुए बदलाव

आपको बता दें, यह बदलाव लखनऊ में बीते दिनों हुई पिटबुल वाली घटना को देखते हुए किया जा रहा है। लखनऊ की एक महिला को उसके ही पालतू कुत्ते ने नोंच-नोंच कर मार डाला था।

इस घटना के बाद से कुत्ता पालने वालों के लिए कर वसूली का नियम बनाया जा रहा है। साथ ही इस तरह के खतरनाक कुत्ते को पालने वालों से प्रशासन ने समय-समय पर ट्रेनिंग कराने की बात कही है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *