अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

आपकी उम्र ज्यादा नहीं लगती.. कॉस्टेबल ने इन्फ्लुएंसर को भेजा मैसेज, थाने गई तो अफसर बोला- वो बस दोस्ती करना चाह रहा था

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कॉन्स्टेबल पर पीछा करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि पुलिसकर्मी ने मेरी गाड़ी के नंबर से मेरी डिटेल निकलवाई। इसके बाद इंस्टाग्राम पर मेरा अकाउंट सर्च किया। मेरी रील पर फेक आईडी बनाकर कमेंट किया। मैसेज में आकर बात करने की कहते हुए पुलिसकर्मी ने लिखा कि आपकी उम्र ज्यादा नहीं लगती।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि- थाने में मामला दर्ज होने के बाद SHO ने पूछताछ के लिए बुलाया। वहां SHO ने मुझसे कहा कि- वह  दोस्ती ही तो करना चाह रहा था। उसके गलत इरादे नहीं थे। नहीं करनी तो ब्लॉक मार दो।वहीं, पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। किसी भी आरोपी को बचाया नहीं जाएगा।शिवांगी पेशवानी 2022 में रिलीज हुई ऋषि कपूर की ‘शर्मा जी नमकीन’ फिल्म में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म में प्रीति नागिया का किरदार निभाया है। इस फिल्म में एक्टर परेश रावल, ऋषि कपूर और जूही चावला ने भी एक्टिंग की है।

 

सिपाही ने गाड़ी का पीछा किया : गुरुग्राम के सेक्टर 45 स्थित आरडी सिटी निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवांगी पेशवानी ने कहा कि 21 सितंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे मैं ड्राइव करके वापस आ रही थी। रास्ते में एक PCR ने कुछ दूर तक मेरा पीछा किया।

15 मिनट बाद आया मैसेज : शिवांगी ने आगे कहा कि घर पहुंचने के करीब 15 मिनट बाद मेरी एक रील पर सिमरन चोपड़ा की फेक ID से एक कमेंट आता है। जिसमें लिखा था कि “मैम आप वही हो ना जो 15 मिनट पहले आरडी कॉलोनी में आई हो?” शिवांगी ने कहा कि- यह देखकर मुझे एहसास हुआ कि पीसीआर मेरा पीछा कर रही थी।

रिप्लाई में कहा पुलिस की नजर तेज : शिवांगी ने कमेंट का जवाब देते हुए पूछा कि आप कौन हो? इस पर जवाब मिलता है कि पुलिस की नजर बहुत तेज होती है। मैसेज में बात करो। शिवांगी के मुताबिक, पुलिस वाला बात कर रहा था। उसने बताया कि गाड़ी नंबर से उनका पता और नाम से इंस्टाग्राम की डिटेल निकाली है।

23 सितंबर को शिकायत दी: 23 सितंबर को शिवांगी ने उसके खिलाफ साइबर थाना ईस्ट में शिकायत दी। थाने में कॉन्स्टेबल और महिला को थाने बुलाकर मामले में पूछताछ की। शिवांगी ने कहा कि SHO मामले को सुलझाने की बात कहते हैं। मैं अपनी बात पर अड़ी रही। 24 सितंबर को पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 771

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *