अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

लुटेरी दुल्हन की बेशर्मी, पुलिस हिरासत में भी मुस्कुराती रही, ऐसे करती थी कांड

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी की लुटेरी दुल्हन काजल को हरियाणा के गुरुग्राम से बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। वह सरस्वती इन्क्लेव में छिपी हुई थी। कस्टडी में वह मुस्कुराती नजर आई। जींस और टीशर्ट पहने हुई थी। उसके हाथों में मेहंदी भी लगी थी।काजल मथुरा के गोवर्धन की रहने वाली है। वह यूपी, हरियाणा, राजस्थान के कुंवारे लड़कों को अपने जाल में फंसाती थी। उनसे शादी करती थी, फिर रुपए और गहने लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस काजल की 1 साल से तलाश कर रही थी। लेकिन, वह लगातार ठिकाने बदल-बदलकर चकमा दे रही थी।

जानें- पुलिस ने काजल को कैसे पकड़ा?
राजस्थान के सीकर जिले की पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और टेक्नोलॉजी की मदद से गुरुग्राम पहुंची। काजल गली नंबर दो में अंकित नाम के व्यक्ति के घर में किराए पर रहती थी। पुलिस ने दबिश देकर काजल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने उसने कई राज उगले हैं।

जानिए लुटेरी दुल्हन के परिवार की ठगी का सच…

शादी खर्च के नाम पर 11 लाख रुपए लिए: 26 नवंबर 2024 को सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाने में ताराचंद जाट ने शिकायत दर्ज कराई। ताराचंद ने बताया कि- उनकी मुलाकात जयपुर में भगत सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी। भगत सिंह ने ताराचंद को उनके दो बेटों, भंवर लाल और शंकर लाल की शादी के लिए अपनी बेटियों काजल और तमन्ना से रिश्ता तय करने का प्रस्ताव दिया। भगत सिंह ने शादी की तैयारियों के नाम पर ताराचंद से 11 लाख रुपए ले लिए।

गेस्ट हाउस में धूमधाम से शादी: यह राशि शादी के खर्च और अन्य तैयारियों के लिए बताई गई थी। ताराचंद ने भरोसा करके यह रकम दे दी। 21 मई, 2024 को खाचरियावास के गोविंद अस्पताल के गेस्ट हाउस में भगत सिंह अपनी पत्नी सरोज, बेटे सूरज और दोनों बेटियों काजल और तमन्ना के साथ पहुंचा। वहां ताराचंद के दोनों बेटों के साथ धूमधाम से शादी कर दी। शादी के बाद दो दिन तक भगत सिंह का परिवार ताराचंद के साथ रहा।

तीसरे दिन गहने, कपड़े और नकदी लेकर फरार: तीसरे दिन अचानक ये लोग बिना किसी को बताए दुल्हनों के गहने, नगदी और कपड़े लेकर गायब हो गए। ताराचंद और उनके परिवार के लिए यह एक बड़ा झटका था। उन्हें न केवल आर्थिक नुकसान हुआ, बल्कि सामाजिक अपमान का भी सामना करना पड़ा।

पहले मां-बाप पकड़े गए
FIR दर्ज होने के बाद सीकर जिले के दांतारामगढ़ थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने मामले की जांच शुरू की। जांच का जिम्मा सहायक उप निरीक्षक पूरणमल को सौंपा गया। पुलिस ने 18 दिसंबर 2024 को भगत सिंह और उनकी पत्नी सरोज को मथुरा के गोवर्धन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह परिवार संगठित रूप से ठगी का धंधा चला रहा था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलती रही
उसने पिछले एक साल में कई बार अपने ठिकाने बदले और पुलिस को चकमा देने में कामयाब रही। वह कभी एक शहर तो कभी दूसरे शहर में छिपती रही, जिससे पुलिस के लिए उसे पकड़ना चुनौती बन गया। लेकिन, पुलिस तकनीकी सहायता के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक करने में लगी रही।

भाई-बहन भी गिरफ्तार किए Iगए
इसके बाद पुलिस ने तमन्ना और सूरज को भी हिरासत में ले लिया। लेकिन, काजल अब भी फरार थी। वह जयपुर और मथुरा में कुछ दिन रही। इसके बाद वह गुरुग्राम आ गई और यहां सरस्वती इन्क्लेव में रहने लगी।

गुरुग्राम में काजल को पकड़ा
पुलिस को सूचना मिली कि काजल सेक्टर 37 थाना इलाके में रह रही है। इस जानकारी के आधार पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी निगरानी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से काजल की लोकेशन का पता लगाया। गुरुग्राम पुलिस के साथ मिलकर सीकर पुलिस ने गली नंबर दो में अंकित के मकान में छापा मारा। पुलिस उसे सीकर ले गई और औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, कैफे जा रही प्लेयर्स, अकील खान गिरफ्तार

खबर इंडिया की।इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की सुरक्षा में बड़ी चूक…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

अब MP में पोर्न वीडियोज देखे तो खैर नहीं, शेयर करने और देखने पर 8 थानों में FIR, भोपाल में बड़ा एक्शन

उमाकांत त्रिपाठी।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो…

1 of 532

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *