अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

8 महीने तक लूटी 11 साल की बच्ची की अस्मत, अब मासूम ने दिया बेटी को जन्म, यूपी का ये केस चौंकाएगा

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. आपको बता दें कि- यहां एक 11 साल की बच्ची के साथ पिछले 8 महीनों से रेप हो रहा था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई.
बच्ची के पेट में दर्द होने पर जब उसका भाई उसे डॉक्टर के पास ले गया, तो मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती है. यह खबर सुनते ही बच्ची के परिवार के पैरों टेल जमीन खिसक गई.

बच्ची ने परिवार को बताया कि- पड़ोस का एक व्यक्ति उसे टॉफी का लालच देकर अपने घर ले जाता था और उसके साथ यह घिनौना काम करता था. बच्ची ने बताया कि- आरोपी ने उसे इतना डराया था कि वह डर के मारे किसी को कुछ बता नहीं पाई.
बच्ची 6 महीने की गर्भवती थी. आपको बता दें कि- बच्ची की बरेली के जिला अस्पताल में डिलीवरी कराई गई, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया. दुर्भाग्यवश, जन्म के कुछ घंटों बाद ही बच्चे की मौत हो गई.

पीड़ित बच्ची के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची की हालत अब स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *