अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

पति ने मायके से ससुराल बुलाया फिर नई दुल्हन पर टूट पड़े घरवाले, चौंकाने वाला मामला

उमाकांत त्रिपाठी।राजधानी लखनऊ में एक युवती ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता का कहना है कि उसे शादी का भरोसा देकर न केवल शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई बल्कि सोची समझी साजिश के तहत उसे और उसकी मां को जान से मारने की कोशिश भी की गई. यह मामला चिनहट और सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्रों में दर्ज मुकदमों से जुड़ा है. पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ने घटना को बेहद गंभीर प्रवृत्ति का बताया है.

युवती ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता का कहना है कि- सभी आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से गला दबाया और बुरी तरह पीटा. जब उसकी मां ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी मारा गया. 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई. पीड़िता के गले पर दबाव के निशान हैं, जबकि उसकी मां को कमर, हाथ और पैरों में चोटें आई है.

मामले की पृष्ठभूमि भी काफी गंभीर है. पीड़िता ने मार्च 2025 में सतपाल पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. युवती का आरोप है कि- इसी मुकदमें मे में गिरफ्तारी से बचने के लिए सतपाल ने 28 मई 2025 को आर्य समाज मंदिर में उससे शादी की और 4 जून को विवाह पंजीकरण भी कराया. लेकिन शादी के बाद भी उसे अअपने घर नहीं ले गया और पत्नी का दर्जा नहीं दिया.

युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि- सतपाल ने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए और धमकी दी कि यदि उसने आवाज उठाई तो वह सब वायरल कर देगा. उसने यह भी कहा कि पांच वर्षों तक उसे इस्तेमाल किया गया और अब जान का खतरा है. पीड़िता ने मांग की है कि यदि उसके साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी सतपाल और उउसके परिवार की होगी.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 914

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *