अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

5 लड़के और 6 लड़कियां… स्पा सेंटर पर पहुंची पुलिस खुद रह गई हैरान, मिला ये आपत्तिजनक सामान

उमाकांत त्रिपाठी।मथुरा के विकास बाजार में स्थित दो स्पा सेंटरों में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी कर दी. सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस सेंटर पर पहुंची और जांच की. पुलिस की कार्रवाई में पांच युवक और छह युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं. इसके साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया. इससे पहले भी मथुरा पुलिस ने कई स्पा सेंटरों में जांच की थी.

इस पूरी छापामार कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि- विकास बाजार के इन स्पा सेंटरों में काफी समय से अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. इसी को लेकर पुलिस ने अपने स्तर से जांच करवाई. जब संदेह हुआ तो पुलिस टीम ने स्पा पर छापेमारी कर दी. सेंटर पर पहुंचने के बाद जब पुलिस अंदर दाखिल हुई, तो युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस उन्हें पकड़कर बाहर लेकर आई.

सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि- अनैतिक कार्य किए जाने की सूचना मिलने पर हमने दोनों स्पा सेंटरों पर छापेमारी की. पांच युवक और छह युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया. हम इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रहे हैं.इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने कहा कि किसी भी अनैतिक कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी सतर्कता जारी रखी जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. आपत्तिजनक और अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. विकास बाजार में पुलिस की छापेमारी की कार्रवाई से सनसनी फैल गई. इसी के साथ स्पा सेंटरों पर सख्ती बरते जाने की बात कही है.

 

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 874

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *