अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए महिला ने किया अपने ही बेटे को किडनैप, वारदात की कहानी भी फिल्मी स्टाइल जैसी

उमाकांत त्रिपाठी।मेरठ में पैसे की हवस और अपने महंगे शौक पूरे करने की चाह में एक मां इतनी गिर गई कि उसने खुद अपने बेटे की किडनैपिंग की साजिश रच डाली. मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ से सामने आया है. मेरठ की सरधना थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने प्रेमी को फंसाकर उससे मोटी रकम ऐंठने की योजना बनाई थी. पुलिस ने महिला के अपहृत बेटे को नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, सरधना थाना क्षेत्र के दबथुआ गांव निवासी सोनिया का अपने पति से तलाक हो चुका है. वह इस समय अपने मायके में रह रही थी. इसी बीच उसका गांव के ही मोहित नामक युवक से प्रेम संबंध हो गया. सोनिया ने मोहित से शादी की ख्वाहिश जताई तो मोहित ने मना कर दिया, जिस पर सोनिया ने मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था और समझौते के एवज में एक लाख रुपये की डिमांड की थी. मोहित के परिजनों ने कुछ रकम देकर उसकी जमानत कराई, लेकिन बाकी पैसे न मिलने पर सोनिया ने नया खेल रचा.
महिला ने साथी के साथ मिलकर प्रेमी को फंसाने की बनाई योजना

पुलिस जांच में पता चला कि- महिला ने अपने साथी नोएडा निवासी संजय की मदद से अपने दस वर्षीय बेटे को खुद ही गायब कराने की योजना बनाई. उसने घर के सीसीटीवी कैमरे बंद किए और बच्चे को संजय के साथ नोएडा भेज दिया. इसके बाद सोनिया ने प्रेमी मोहित और उसके तीन रिश्तेदारों पर बच्चे के अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया.
कार्रवाई पर क्या बोले पुलिस अधिकारी?

एसपी देहात ने बताया कि- लगातार जांच में पता चला कि अपहरण के दौरान सोनिया के घर के कैमरे बंद थे तो पुलिस को सोनिया पर शक हुआ. पूछताछ में सोनिया ने आखिरकार सच उगल दिया. पुलिस ने महिला और उसके साथी संजय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया गया है. मोहित की मां इंद्रेश द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 899

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *