अपराधन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल छोटे नाबालिग लड़के को एक शादीशुदा महिला द्वारा अपहरण किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जून के महीने में किशोर के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने लड़के के साथ ज्वैलर्स के यहां कार्य करेन वाली 28 वर्षीय महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। अब वह नाबालिग वापस घर आ गया है। वह रक्षाबंधन के दिन ही घर आ गया था, लेकिन परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले वह महिला भी लड़के के घर आ धमकी, जिस पर उसके अपहरण का मामला लड़की मां और बहन ने दर्ज कराया था। लड़का अब बालिग हो चुका है और उक्त महिला भी लड़के के साथ उसके घर में रह रही है। वह साथ रहने के लिए दबाव बनाते हुए तर्क दे रही है कि लड़का जब तीन साल बाद 21 वर्ष का हो जाएगा तो उससे शादी कर लेगी।

किशोर की मां ने गुरुवार को अपहृत लड़के के वापस लौट आने की सूचना पुलिस को दी तब पूरा मामला सामने आया। दरअसल लड़के की मां उसके लौटकर आने की सूचना पुलिस को पहले नहीं दी, लेकिन जब उसका अपहरण करने वाली महिला भी घर आ धमकी और उसके बेटे के साथ रहने लगी तो महिला ने परेशान होकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस इस अनोखे अपहरण और ग्यारह साल बड़ी महिला के प्रेम-प्रसंग को लेकर उलझन में है। हालांकि पुलिस ने महिला को उस युवक के अपहरण के मामले में अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, जो इस माह की तीन तारीख को 18 साल का हो गया है।

जानिए- क्या है पूरा मामला?
गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार जून महीने में थाना क्षेत्र में रहने वाला 17 साल दस माह का एक लड़का अचानक लापता हो गया था। लड़का मंगलवारा थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलर्स के यहां काम करता था, जहां एक 28 वर्षीय महिला भी कम्प्यूटर ऑपरेटर थी। दोनों में प्रेम-प्रसंग हुआ और दोनों साथ में फरार हो गए थे। लड़का नाबालिग होने के कारण उसकी मां की शिकायत पर महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। लड़का तीन अगस्त को 18 वर्ष का हो  चुका है और वह रक्षाबंधन पर अपनी बहन से राखी बंधवाने घर आ गया। परिजन उसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। लेकिन दो दिन पहले वह महिला भी लड़के के घर आ गई, जिस पर अपहरण का मामला दर्ज है।

 

महिला का कहना है कि- वह इसी लड़के से शादी करेगी, लेकिन शादी 21 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद कर सकती है। ऐसे में वह तीन साल बिना शादी के उक्त लड़के के साथ उसके घर में रहेगी। महिला की इस दबाव के कारण लड़के की मां और बहन परेशान होकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने अपहरण के मामले में महिला को नोटिस जारी कर थाने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि वह लड़के की वास्तविक आयु कितनी है, इसकी जांच के लिए वह मेडिकल कराने को तैयार नहीं है।

पुलिस पर आरोपी महिला का साथ देने का आरोप
इधर, लड़के की मां और बहन ने पुलिस पर उस महिला का साथ देने का आरोप लगाया है, जिस पर अपहरण का मामला दर्ज है। मां और बहन का आरोप है कि पुलिस के अधिकारी कहते हैं कि जब तुम्हारा बेटा साथ रहने को तैयार है तो उस महिला को अपने घर में साथ रहो। जबकि हकीकत यह है कि बहुत चालू महिला है। अपने पति को छोड़कर मेरे बेटे का अपहरण किया था। वह महिला मेरे बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर मेरे घर में जबरन रह रही है। पुलिस उस महिला को अपहरण के मामले में न तो गिरफ्तार कर रही है, न ही महिला को मेरे घर से बाहर कर रही है।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *