अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

आशिक से प्रेग्नेंट हुई तीन बच्चों की मां प्रीती, फिर पेट में पल रहा बच्चा ऐसे बना महिला की मौत की वजह

उमाकांत त्रिपाठी।बस्ती जिले में 20 नवंबर को पुलिस को खेत में एक शादीशुदा महिला का खून से सना हुआ शव मिला. महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या की गई यही. यह नजारा तब और डरावना हुआ जब शव के पास महिला का रोता-बिलखता हुआ 2 साल का बच्चा मिला. वारदात से दहशत फैला गई. सवाल था कि किसने महिला को इतनी दर्दनाक मौत दी? पुलिस के सामने चुनौती थी कि इस गुमनाम लाश के पीछे छिपे हत्यारे को कैसे सामने लाया जाए. एसपी अभिनंदन ने सर्विलांस, फॉरेंसिक और क्राइम ब्रांच की विशेष टीमों को मैदान में उतारा. टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कुछ ही घंटों में इस अपराधी को बेनकाब कर दिया.

गर्भ में पल रहे बच्चे ने लिखी मौत की स्क्रिप्ट?
मृतका की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के बांसी की रहने वाली प्रीति के रूप में हुई. पुलिस जब मृतिका के पति तक पहुंची, तो कहानी में एक सनसनीखेज मोड़ आया. तीन बच्चों की मां प्रीति का पिछले कुछ समय से उसी के गांव के दिलीप कुमार अग्रहरि नाम के 28 साल के युवक से अफेयर था. यह नाजायज रिश्ता जल्द ही हत्या का कारण बन गया. पूछताछ में दिलीप अग्रहरि ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था. प्रेम संबंध के दौरान प्रीति गर्भवती हो गई थी. उसके पेट में दिलीप का बच्चा पल रहा था. इसी गर्भ को लेकर प्रीति लगातार दिलीप पर घर से भागने और शादी करने का दबाव बना रही थी. जब दिलीप को लगा कि पानी सिर से ऊपर चला गया है तो उसने खौफनाक योजना बना डाली.

दिलीप ने प्रीति को घर से भागने के बहाने बस्ती बुलाया. प्रीति अपने छोटे बेटे के साथ आई. मौका मिलते ही उसने अपनी प्रेमिका प्रीति के गले पर चाकू से निर्मम वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या को छिपाने के लिए उसने शव के कपड़े फाड़ दिए और घटनास्थल पर शराब और पानी की बोतलें छोड़ दीं. ताकि पुलिस इस जघन्य घटना को रेप और मर्डर समझे. इसके बाद दिलीप बच्चे को रोता-चिल्लाता वहीं छोड़कर फरार हो गया. बाद में किसी राहगीर ने बच्चे को देखा और पुलिस को सूचना दी. मृतका की सास की शिकायत पर रुधौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू की.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 796

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *