अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

आशिक के साथ रंगरलियां मनाते देवर ने पकड़ा, फिर पति ने रची खौफनाक साजिश, पढ़िए पूरी कहानी

उमाकांत त्रिपाठी।बुलंदशहर में डिबाई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुसराना हरिसिंह के भूपेंद्र उर्फ भोपा की तीन माह पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में भोपा की भाभी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों में बाधा बनने पर भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर देवर भूपेंद्र की हत्या की थी। प्रेमी का साथ उसके दोस्त ने भी दिया था। पुलिस अब साथ देने वाले दोस्त की तलाश कर रही है।

गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसपी देहात डा.तेजवीर सिंह ने बताया कि डिबाई क्षेत्र के ग्राम घुसराना हरि सिंह निवासी भूपेंद्र उर्फ भूपा का शव 18 जुलाई को गांव के बाहर सड़क किनारे मिला था। मृतक के पिता अजीत सिंह ने अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि हत्या मृतक की भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। गुरुवार को मृतक की भाभी वर्षा तथा उसके प्रेमी गौरव पुत्र सतीश चंद्र निवासी कस्बा व थाना डिबाई को गिरफ्तार कर लिया।

बहन से शादी न होना और अवैध संबंध बना हत्या का कारण
एसपी देहात डा.तेजवीर सिंह ने बताया कि- गिरफ्तार वर्षा ने पूछताछ में बताया कि वह अपने देवर भूपेन्द्र की शादी अपनी बहन से करवाना चहाती थी, लेकिन भूपेन्द्र ने उसकी बहन से शादी नहीं की एवं उसके मामा की लड़की से शादी कर ली। इसी बात से वह नाराज थी। इसके साथ ही देवर को भाभी और उसके प्रेमी गौरव के प्रेम सम्बन्ध के बारे में जानकारी हो गयी थी। इसी बात को लेकर उसने और गौरव ने भूपेन्द्र की हत्या की साजिश रची।

18 जुलाई को भूपेन्द्र को धोखे से ग्राम घुसराना हरिसिंह की पुलिया पर बुलाया। वहां पर गौरव अपने साथी छोटे सिंह के साथ मिलकर भूपेन्द्र के गले में रस्सी का फंदा लगा कर उसकी हत्या कर दी। शव को उठाकर सड़क के खडंजे पर 200 मीटर दूर फेंककर फरार हो गये। पुलिस ने मृतक की भाभी वर्षा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हत्या में भाभी के प्रेमी का सहयोग करने वाले फरार आरोपी छोटे सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 842

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *