न्यूज़भारत

अयोध्या में लता मंगेशकर के नाम पर चौराहा, प्रधानमंत्री मोदी ने किया याद

भारत रत्न लाता मंगेशकर का बुधवार को जन्मजयंती है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक मुख्य चौराहे का नामकरण लता मंगेशकर के नाम पर किया गया था। उस चौराहे पर भीमकाय वीणा को स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस चौराहे का लोकार्पण किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया है। इस दैरान प्रधानमंत्री मोदी ने लता मंगेश्कर को याद करते हुए कहा है कि लता जी, मां सरस्वती की एक ऐसी ही साधिका थीं, जिन्होंने पूरे विश्व को अपने दिव्य स्वरों से अभिभूत कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लता मंगेश्कर को याद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेश्कर को याद करते हुए कहा, “लता जी, मां सरस्वती की एक ऐसी साधिका थीं, जिन्होंने विश्व को अपने दिव्य स्वरों से अभिभूत कर दिया।लता दीदी से जुड़ी मेरी कितनी ही यादें हैं, कितनी ही भावुक और स्नेहिल स्मृतियाँ हैं। जब भी मेरी उनसे बात होती, उनकी वाणी की युग-परिचित मिठास हर बार मुझे मंत्र-मुग्ध कर देती थी।” साथ ही प्रधानमंत्री ने लता मंगेश्कर के नाम पर बने चौक का ज़िक्र करते हुए कहा, “लता दीदी के नाम पर बना चौक, हमारे देश में कला जगत से जुड़े लोगों के लिए भी प्रेरणा स्थली की तरह कार्य करेगा। ये बताएगा कि भारत की जड़ों से जुड़े रहकर, आधुनिकता की ओर बढ़ते हुए, भारत की कला और संस्कृति को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाना, ये भी हमारा कर्तव्य है।” इस मौके पर प्रधानमंत्री ने राम मंदिर का ज़िक्र करते हुए कहा, “अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीराम आने वाले हैं। उससे पहले करोड़ों लोगों में राम नाम की प्राण प्रतिष्ठा करने वाली लता दीदी का नाम, अयोध्या शहर के साथ हमेशा के लिए स्थापित हो गया है।”

योगी आदित्यनाथ ने चौराहे के बनावट के बारे में बताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर चैराहे के बनावट का जिक्र करते हुए कहा, “चौक में 92 कमल उनके 92 वर्षों के जीवन की यात्रा को प्रतिध्वनित करते हैं। संगीत के 7 स्वरों का प्रतिनिधित्व करते हुए निरंतर भगवान राम के भजन लता दीदी के श्रीमुख से वहां पर लोगों को सुनते हुए दिखाई देंगे।” साथ ही मुख्यमंत्री ने अयोध्या के लोगों को दीवाली के अवसर पर होने वाली दीपोत्सव की भी तैयारी करने का आग्रह किया है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *