न्यूज़वायरल

भारतीय बाजार में स्पूतनिक-वी की दस्तक, 1 हजार रुपये होगी कीमत

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कोविशील्ड और कोवैक्सीन के बाद अब एक और वैक्सीन स्पूतनिक-वी भी अगले सप्ताह से मार्केट में मिलने लगेगी। भारत में स्पुतनिक का आयात करने वाली कंपनी डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज ने कहा कि इस टीके के लिए लोगों को करीब 1000 रुपये खर्च करने होंगे।

डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज ने बताया कि आयात की गई स्पूतनिक-वी की कीमत 948 रुपये है, जिस पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा। इसके बाद वैक्सीन की कीमत 995.4 रुपये हो जाएगी। भारत में स्पूतनिक-वी वैक्सीन का निर्माण शुरू होगा, तब उसकी कीमत कम होगी।

रूस में बनी स्पूतनिक-वी की पहली खेप 1 मई को भारत पहुंच चुकी थी और दूसरी खेप भी एक दो दिन में आ जाएगी। डॉ रेड्डीज लैब ने बताया कि इन टीकों को 13 मई को सेंट्रल ड्रग्स रेगुलेटरी, कसौली से मंजूरी मिल गई है और अगले हफ्ते से बाजार में उपलब्ध होगी। वैक्सीन की सॉफ्ट लॉन्चिंग करते हुए डॉक्टर रैड्डीज लैब ने शुक्रवार को हैदराबाद में एक व्यक्ति को टीके की पहली डोज लगाई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 43 हजार 144 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 4000 लोगों की जान गई। इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 40 लाख 46 हजार 809 हो गई है, जबकि 2 लाख 62 हजार 317 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 44 हजार 776 लोग ठीक हुए, जिसके बाद कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2 करोड़ 79 हजार 599 हो गई है। इसके साथ ही देशभर में एक्टिव मामलों में भी गिरावट आई है और देशभर में 37 लाख 04 हजार 829 लोगों का इलाज चल रहा है।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *