न्यूज़

ईडी ने छापेमारी के बाद दिल्ली में कांग्रेस के स्वामित्व वाले हेराल्ड हाउस में स्थित यंग इंडियन के ऑफिस को किया सील

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली में स्थित कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड ऑफिस को सील कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड कार्यालय को सील करते हुए निर्देश दिया कि एजेंसी की अनुमति के बिना परिसर को नहीं खोला जाए।

केंद्रीय एजेंसी द्वारा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के एक हफ्ते बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत मंगलवार को नेशनल हेराल्ड अखबार के बहादुरशाह जफर मार्ग स्थित ऑफिस और 11 अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हेराल्ड हाउस की इमारत के बाहर जमा हो गए और छापेमारी के विरोध में प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की आपराधिक धाराओं के तहत छापे मारे जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाने के लिए अतिरिक्त सबूत एकत्र किए जा सकें कि धन का लेन-देन किसके बीच हुआ। ईडी ने इस मामले में हाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी तथा कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं से पूछताछ की थी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *