न्यूज़

सरकार में मंत्रियों का फॉर्मूला तय, CM हाउस को RJD, कांग्रेस ने सौंपी लिस्ट

नीतीश कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को होगा। राजभवन ने साढ़े 11 बजे का समय दिया है। जेडीयू नेता विजय चौधरी को आरजेडी और कांग्रेस ने संभावित मंत्रियों की सूची सौंप दी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कैबिनेट में आरजेडी की हिस्सेदारी अधिक हो सकती है। इस बीच बिहार विधानसभा में अध्यक्ष का पद आरजेडी को और विधान परिषद में सभापति का पद जेडीयू को देने पर भी लगभग सहमति बन गई है।

आरजेडी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के लिए अवध बिहारी चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। आरजेडी ने इस पद के लिए उन्हें चुनाव भी लड़वाया था। 17वीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए वे महागठबंधन के उम्मीदवार बनाए गए थे। वहीं विधान परिषद में सभापति के लिए जेडीयू की ओर से प्रो. रामवचन राय का नाम आगे चल रहा है। अभी विधान परिषद में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह हैं। वे नीतीश कुमार के नजदीकी हैं लेकिन चूंकि भाजपा को सरकार से अलग कर दिया गया है। इसलिए भाजपा ही नहीं चाहती कि अवधेश नारायण सिंह सभापति पद पर रहें।

वहीं दूसरी ओर आरजेडी को पिछले कैबिनेट में बीजेपी कोटे के ही अधिसंख्य विभाग मिलेंगे। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनसे संभावित नाम पर चर्चा कर चुके हैं। यही नहीं, सरकार गठन को लेकर भी उनके बीच विस्तार से बात हुई।

Related Posts

1 of 809

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *