न्यूज़भारत

पीएम की सभा के दौरान टॉवर पर चढ़ गई लड़की, पीएम मोदी ने क्या कहकर नीचे उतारा?

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम मोदी की जनसभा चल रही थी… लाखों लोगों की भीड़ पीएम को सुन रही थी। अचानक सबकी नजर एक लड़की पर चली गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी घबरा गए। ये नजारा तेलंगाना के सिकंदराबाद में देखने मिला। पीएम मोदी यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे, इस दौरान एक लड़की सभा में लाइट के लिए लगाए गए पोल पर चढ़ गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। हालांकि पीएम मोदी ने उसी वक्त मंच से उस लड़की से बात की। मोदी ने लड़की से नीचे उतरने की अपील की, जिसे उसने मान लिया। पीएम ने लड़की की हर तरह की समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी की इन बातों से नीचे उतरी युवती

दरअसल ये बिजली के पोल पीएम मोदी की सभा के दौरान ही लगाए गए थे। यहां मौजूद एक युवती सबसे बचकर उस पोल पर चढ़ गई। इस घटना से जहां पुलिस-प्रशासन सकते में आ गया तो वहीं पीएम मोदी भी हैरान रह गए। मंच से ही पीएम मोद ने युवती से कहा। बेटी आप नीचे आओ, देखिए ये ठीक नहीं है, ये तार बिगड़ा हुआ है। हम आपके साथ हैं, आप नीचे आ जाओ बेटा वहां शॉर्ट सर्किट हो सकता है। जैसे ही युवती थोड़ा शांत हुई पीएम ने आगे कहा कि- बेटा यहां ऐसा करने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। मैं यहां आपके लिए आया हूं, आप कृष्णा जी (बीजेपी नेता) की बात मानिए और नीचे उतर आईए इसके बाद युवती नीचे आई।

तेलंगाना में भी नीतीश पर गरजे मोदी

आपको बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव हैं। इसी के चलते पीएम मोदी यहां प्रचार के लिए पहुंचे थे। पीएम ने यहां राज्य के लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कि- हमने दो दिन पहले देखा कि कैसे बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में दलित नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का अपमान किया। उन्हें एहसास कराया गया कि वह सीएम बनने के लायक नहीं हैं। इससे पता चलता है कि दलितों का अपमान करना कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पहचान बन गई है। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर निशाना साधा।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *