न्यूज़

Happy Birthday MS Dhoni: धोनी ने कुछ इस अंदाज में इंग्लैंड में मनाया अपना 41वां बर्थडे

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आज यानी गुरुवार (7 जुलाई) को बर्थडे है। धोनी अब 41 साल के हो गए हैं और इसी बर्थडे का जश्न भी इंग्लैंड में कुछ खास अंदाज में ही मनाया गया। धोनी ने मंद मुस्कान के साथ चमकीले अंदाज में केक काटा। दरअसल, धोनी और साक्षी की शादी की सालगिरह भी 4 जुलाई को ही थी। दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं। ऐसे में यह कपल छुट्टियों पर इंग्लैंड पहुंचा।

https://www.instagram.com/reel/CfsExi5gMgO/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

बता दें धोनी के इस बर्थडे के जश्न का वीडियो और फोटोज खुद साक्षी ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किए। इस फोटो में आपको टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भी पंत भी नजर आ रहे हैं। पंत इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां एक टेस्ट मैच हो चुका है। अब तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है।

40 साल के धोनी ने आखिरी मैच 20 मई 2022 को खेला था। तब वे पीली जर्सी में नजर आए थे। हालांकि टीम वह मुकाबला 5 विकेट से हार गई। टीम 2022 के IPL सीजन में कुछ खास नहीं कर सकी और अंक तालिका पर नौवें स्थान पर रहते हुए उसने अपना सीजन खत्म किया। इससे पहले 2021 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने चौथी आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वे अब अगले साल अपनी टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि वे 2023 के सीजन में CSK की ओर से खेलेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को तीन ICC टूर्नामेंट जिताए हैं। इनमें 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। उनकी कप्तानी में भारत टेस्ट रैंकिंग के टॉप पर पहुंचा था। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वे 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आखिरी बार ब्लू जर्सी में नजर आए थे।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 570

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *