भारतस्वास्थ्य

धीरे-धीरे कंट्रोल में कोरोना की दूसरी लहर, संक्रमितों की संख्या में गिरावट

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना की दुसरी लहर की चपेट में है। भारत में भी स्थिति कुछ दिन तक खराब रही। लेकिन अब भारत में कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे कंट्रोल में आने लगी है। और संक्रमण के साथ-साथ मौत के आंकड़े भी कम हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे में देशभर में कोविड-19 के 1 लाख 31 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 2706 मरीजों की मौत हुई. इससे पहले 3 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में 1 लाख 34 हजार 154 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए थे और 2887 संक्रमितों की जान गई थी.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में 1 लाख 31 हजार 371 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जबकि इस दौरान 2706 लोगों की जान गई. इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 85 लाख 72 हजार 359 हो गई है, जबकि 3 लाख 40 हजार 719 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन लगातार 22वें दिन नए केस से रिकवर हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है. आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटे में 2.05 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए है. इसके बाद भारत में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2 करोड़ 65 लाख 88 हजार 808 हो गई है. इसके साथ ही देशभर में एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट आई है और 16 लाख 42 हजार 832 लोगों का इलाज चल रहा है.

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट आई है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.67 फीसदी हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में दिल्ली में 487 नए केस सामने आए और 45 लोगों की मौत हुई. दिल्ली में 16 मार्च के बाद एक दिन में सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही संक्रमण दर भी घटकर 0.61 फीसदी रह गई है. राजधानी में अब तक 24447 लोगों की मौत हो चुकी है और एक्टिव मरीजों की संख्या 8748 रह गई है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 573

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *