न्यूज़भारत

लद्दाख: जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन श्योक नदी में गिरा, 7 जवानों ने गंवाई जान, कई घायल

लद्दाख में भारतीय सेना के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। सेना की गाड़ी सड़क से फिसलकर श्योक नदी में जा गिरी। इस हादसे में सेना के कम से कम सात जवान शहीद हो गए हैं। बाकी कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल जवानो को वायु सेना की मदद से हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक वाहन करीब 50 से 60 फीट तक की गहराई में जा गिरी।

भारतीय सेना ने एक बयान में बताया कि, “परतापुर में ट्रांजिट कैंप से 26 सैनिकों का एक दल सब सेक्टर हनीफ में आगे की ओर बढ़ रहा था। वाहन सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया, जिससे गाड़ी में बैठे सभी जवान घायल हो गए।”

हादसे के तुरंत बाद सभी 26 सैनिकों को सेना के एक फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर की ओर भेजा गया। बाद में इस दुखद हादसे में सात जवानों ने दम तोड़ दिया।

भारतीय सेना ने आगे कहा कि, “यह सुनिश्चित करने के पूरी कोशिश की जा रही है कि घायलों को सर्वोत्तम इलाज दिया जाए। अधिक गंभीर घायलों को हाई सेंटर रेफर करने के लिए वायु सेना की भी मदद ली जा रही है।

Related Posts

1 of 805

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *