न्यूज़भारतमनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती के फैंस के लिए राहत की खबर, बेटे महाअक्षय ने दिया मिथुन की हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडेट

खबर टीम इंडिया की। वेटरन एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती शनिवार को कोलकाता के एक हॉस्पिटल में एडमिट हुए। उन्हें शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। एक्टर से जुड़ी करीबियों की मानें तो वो असहज महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि मिथुन के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती ने कहा कि पापा एकदम ठीक है। वो सिर्फ रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे।

हॉस्पिटल से वायरल हुआ एक वीडियो
इसी बीच हॉस्पिटल से भी मिथुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में मिथुन हॉस्पिटल बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। कई लोग उनके आस-पास खड़े हुए हैं। हॉस्पिटल बेड से मिथुन का एक फोटो भी वायरल हुआ है। इससे पहले 2022 में भी मिथुन चक्रवर्ती की हॉस्पिटब्ल से एक फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद फैंस परेशान हो गए थे। कई तरह की अफवाहें भी उड़ी थीं, जिसके बाद उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने पापा की हेल्थ पर अपडेट दिया था। उन्होंने बताया था कि उनके पापा की किडनी में पथरी यानी स्टोन था। जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती हुए थे।

हाल ही में मिला पद्म भूषण पुरस्कार
हाल ही में मिथुन का नाम फिर से चर्चा में तब आया था जब पिछले महीने उन्हें भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार, पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मिथुन के अलावा सिंगर ऊषा उत्थुप और एक्टर विजयकांत काे भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले मिथुन बीते साल नवंबर महीने में टीवी शो ‘सारेगापामा’ के एपिसोड में चीफ गेस्‍ट बनकर पहुंचे थे। वहां बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने पिता के लिए एक क्यूट सा वीडियो मैसेज भेजा था, जिसे सुनते ही मिथुन अपने आंसू नहीं रोक पाए और इमोशनल हो गए। तब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *