क्रिकेटन्यूज़भारत

आखिरी 3 टेस्ट भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम-इंडिया का ऐलान, जडेजा-राहुल की वापसी

उमाकांत त्रिपाठी। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्ट के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान हुआ। 17 सदस्यीय टीम से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बाहर हो गए हैं। वहीं रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की वापसी हुई है। उधर, जसप्रीत बुमराह सीरीज के बाकी 3 मैच भी खेलेंगे। पहले कहा जा रहा था कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें 2 टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। आखिरी 3 टेस्ट राजकोट, रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे।

पहली बार कोहली ने लिया इतना लंबा ब्रेक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग शुक्रवार शाम को हुई थी। इस मीटिंग के पहले ही कोहली ने BCCI को अपनी अवेलेबिलिटी के बारे में बता दिया था। कोहली ने आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 17 जनवरी 2024 का खेला था। वह निजी कारणों से सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबले नहीं खेल सके, वह अब आखिरी 3 मैच भी नहीं खेलेंगे। विराट अपने करियर में पहली बार किसी होम टेस्ट सीरीज का कोई भी मुकाबला नहीं खेलेंगे। दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और बैटर केएल राहुल की टीम में वापसी हुई। दोनों पहले टेस्ट में इंजर्ड होने के बाद दूसरा मुकाबला नहीं खेल सके। हालांकि, BCCI ने यह भी कहा कि अगर दोनों फिट रहते हैं तभी उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा।

बुमराह खेलेंगे पूरी सीरीज
श्रेयस अय्यर को पीठ की दर्द की वजह से टीम से बाहर रखा गया है। उन्होंने दूसरे टेस्ट के बाद पीठ में दर्द की शिकायत की थी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि अय्यर को खराब प्रदर्शन के कारण बाहर किया गया है। वे शुरुआती 2 टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके थे। वे 4 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके। शुरुआती 2 टेस्ट में 15 विकेट ले चुके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी सीरीज खेलेंगे। वह पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप के बाद से लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। टूर्नामेंट से पहले वह 18 महीने तक इंजरी के कारण बाहर रहे थे। ऐसे में फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिए जाने की रिपोर्ट्स आ रही थीं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 755

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *