न्यूज़भारत

उत्तकाशी की टनल में फंसे मजदूरों को पीएम मोदी ने किया याद, बोले- हम उन्हें निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे

उमाकांत त्रिपाठी। सिलक्यारा सुरंग में फंसे हुए मजदूरों को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। तेलंगाना के हैदराबाद में पीएम मोदी ने कहा कि- आज जब हम देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रहे हैं, मानवता के कल्याण की बात कर रहे हैं तो हमें अपनी प्रार्थना में उन श्रमिक भाईयों को भी स्थान देना है। जो बीते करीब दो सप्ताह से उत्तराखंड की एक टनल में फंसे हुए हैं। सरकार और तमाम एजेंसियां मिलकर उन्हें संकट से बाहर निकालने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। लेकिन इस राहत और बचाव अभियान को हमें बहुत सतर्कता से ही पूरा करना है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि- उन्होंने कहा कि किसी पर्व पर जब हम कुछ भी स्वदेशी खरीदते हैं, तो हम न जाने कितने परिवारों के घर में समृद्धि का दीप जलाने का काम करते हैं। प्रकृति हमें चुनौती दे रही है लेकिन हम डटे हुए हैं। इससे पहले सोमवार को पहले केद्रीय मंत्री वीके सिंह, प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने पहुंचे थे।

दिवाली के दिन हुआ था हादसा

उत्तकाशी में हुआ ये हादसा दिवाली के दिन 12 नवंबर को हुआ था। सुबह के वक्त सिल्क्यारा को डंडालगांव से जोड़ने वाली निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। तभी से वहां 41 मजदूर फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मलबे के पीछे फंसे लोगों को पाइप के जरिए खाना-पानी भेजा जा रहा है, अधिकारी लगातार उनके साथ संपर्क में हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत अब वर्टिकल और होरिजेंटल दोनों तरफ से खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। पहाड़ के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है। वहीं, सुरंग के भीतर से स्केप टनल के काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा सुरंग के पीछे से भी ड्रिलिंग शुरू की गई है। यह ड्रिलिंग ब्लास्ट की मदद से की जा रही है, उधर येलो अलर्ट जारी होने से बचावकर्मियों की मुश्किलें बढ़ी हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी में कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

पीके मिश्रा ने मजदूरों से की बात

इस दौरान पीके मिश्रा ने टनल में फंसे मजदूरों से फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने इंटर्नल कॉम्युनिकेशन सिस्टम मजदूरों से अंदर के हालात की जानकारी ली और सभी के स्वास्थ्य को लेकर भी पूछा। उन्होंने मजदूरों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनको सुरंग से बाहर निकाल लिया जाएगा। वहीं इस बचाव कार्य में प्रमुखता से जुड़े उत्तराखंड सरकार के सचिव नीरज खैरवाल ने बताया कि सभी प्लान पर तेजी से काम चल रहा है। ऑगर मशीन का पार्ट जो फंसा था उसको निकाल लिया गया है। ऑगर मशीन के निकलने के बाद अब 24 घंटे मैन्युअल ड्रिलिंग चलेगी।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *