न्यूज़भारत

इस बार भी जवानों के संग मनेगी पीएम मोदी की दिवाली, LOC में जवानों में भरेंगे जोश

उमाकांत त्रिपाठी। 12 नवंबर यानी कल पूरा देश दीपावली की खुशियों में डूब जाएगा। ऐसे में ये सवाल जमकर उठ रहा है कि इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसके संग और कहां दिवाली मनाएंगे तो चलिए हम आपका ये कन्फ्यूजन दूर कर देते हैं। हर बार प्रधानमंत्री बनने के बाद जवानों के साथ दिवाली मना रहे पीएम मोदी इस बार भी जवानों के साथ ही दीप जलाएंगे। इस बार पीएम जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना के जवानों के साथ दीप जला सकते हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली का पर्व मनाने के लिए पीएम मोदी जम्मू के अखनूर सेक्टर जा सकते हैं।

हर साल जवानों के संग खुशियां बांटते हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी हर साल दिवाली जवानों के साथ मनाते हैं। ये पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी दीपावली का त्योहार जवानों के साथ मनाएंगे। बात करें पिछले साल की तो वो मोदी तब दिवाली के मौके पर कारगिल पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारतीय सेना के जवानों संग दीपों के इस पर्व का उत्सव मनाया था। इस कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी सुबह ही कारगिल पहुंचे थे, जहां आर्मी के जवानों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। यहां आर्मी के जवानों ने वंदे मातरम एकल गीत का भी आयोजन किया जिसमें पीएम मोदी ने भी ताल से ताल मिलाया। वहीं 2021 में उन्होंने जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। साल 2020 की बात करें तो पीएम मोदी राजस्तथान के जैसलमेर में जवानों के साथ दीपों का पर्व मनाने पहुंचे थे।

दिवाली पर मोदी की देश से अपील

हाल ही में पीएम मोदी का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने देश से एक अपील की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से इस दिवाली स्थानीय स्तर पर विनिर्मित उत्पाद खरीदने और उस उत्पाद या उसके निर्माता के साथ एक सेल्फी ‘नमो ऐप’ पर साझा करने का आह्वान किया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि- स्थानीय उत्पाद खरीदने क हमारे छोटे से प्रयास से लघु और सीमांत घरेलू उद्योगों का समर्थन किया जा सकता है। आइए हम स्थानीय प्रतिभाओं का समर्थन करने, साथी भारतीयों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और अपनी परंपराओं को समृद्ध बनाए रखने के लिए डिजिटल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल करें।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 836

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *