न्यूज़भारतमनोरंजन

इस एक्टर के निधन से सदमे में तेलगू इंडस्ट्री, कई बड़े सेलिब्रिटीज ने जताया शोक; 900 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

खबर टीम इंडिया की। तेलगू इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर चंद्रमोहन का शनिवार को निधन हो गया। हार्ट अटैक के चलते हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में उनकी मौत हुई। 82 साल के चंद्र मोहन अपनी पत्नी जलंधरा और 2 बेटियों के साथ रहते थे। वो पिछले कुछ समय से दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। चंद्रमोहन तेलगू इंडस्ट्री के बेहद जानेमाने एक्टर रहे हैं। उन्होंने 900 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इस क्षति से पूरी तेलुगु इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 1966 में उन्होंने फिल्म रंगुला रत्नम ने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। 57 साल तक वो तेलगू इंडस्ट्री में बतौर चरित्र अभिनेता सक्रिय रहे।

कई सेलिब्रिटीज ने जताया शोक

तेलगू फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। जूनियर NTR ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- कई दशकों तक फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले चंद्रमोहन गारू की अचानक मौत से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और उनकी आत्मा को शांति मिले। एक्टर साई धर्म तेज ने भी उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा – उनका चेहरा हमें पुरानी यादों में ले जाता है। अपने यादगार एक्टिंग और किरदार से वो हर बार हमारे चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले चंद्र मोहन सर। ओम शांति।

फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते थे चंद्रमोहन

चंद्र मोहन का जन्म 23 मई 1943 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पमिदिमुक्कला गांव में हुआ था। उनका असली नाम मल्लमपल्ली चंद्रशेखर राव था। वो डायरेक्टर और दादा साहब फाल्के अवॉर्ड विनर के.विश्वनाथ के चचेरे भाई भी थे, जिनका इस साल फरवरी में निधन हो गया। अपने करियर में उन्होंने 932 फिल्मों में काम किया था। सीतामलक्ष्मी (1978), राम रॉबर्ट रहीम (1980), राधा कल्याणम (1981), रेंडु रेलु आरु (1986), और चंदामामा रावे (1987) जैसी फिल्मों में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। उन्हें 2 बार फिल्म चंदामामा रावे (1987) और अथानोक्काडे (2005) के लिए नंदी अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया था।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *