न्यूज़मनोरंजन

फिर से भारतीय फिल्मों में दिखेंगे पाकिस्तानी कलाकार, उरी हमले के बाद लगा था बैन

टीम खबर इंडिया की। उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर लगा बैन अब हट गया है। एक बार फिर पाकिस्तानी कलाकार भारतीय फिल्मों में काम करते दिखाई देंगे। आपको बता दें किबीते 7 साल से पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बैन लगा हुआ था। अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में इस बैन को बढ़ाने की मांग करने वाली एक याचिका को खारिज कर दिया है। इस बैन के चलते माहिरा खान, फवाद खान, आतिफ असलम, अली जफर, जावेद शेख और राहत फतेह अली खान समेत कई बड़े पाकिस्तानी कलाकारों पर असर पड़ा था। पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की आखिरी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 2016 में रिलीज हुई थी।

बैन बढ़ाने की मांग हुई खारिज
मामले की अध्यक्षता करने वाले जस्टिस सुनील बी शुक्रे और फिरदौस पूनीवाला ने फैसला सुनाते हुए कहा कि- एक व्यक्ति जो दिल से अच्छा है वह अपने देश में ऐसी किसी भी गतिविधि का स्वागत करेगा, जो देश के भीतर और सीमा पार शांति, सद्भाव और शांति को बढ़ावा दे। कला, संगीत, खेल, संस्कृति, नृत्य आदि ऐसी गतिविधियां हैं, जो राष्ट्रीयताओं से ऊपर उठती हैं। संस्कृतियां वास्तव में दो देशों के बीच शांति, एकता और सद्भाव लेकर आती हैं। इस तरह के बैन के चलते सांस्कृतिक सद्भाव, एकता और शांति को बढ़ावा नहीं मिलता। जजेस ने पाया कि इस याचिका में योग्यता नहीं है और इसे मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

उरी हमले के बाद लगा था बैन
पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बैन लगाने की याचिका एक सिने वर्कर फैज अनवर कुरैशी ने दायर की थी, जिसके बाद इसे बॉम्बे हाई कोर्ट के सामने लाया गया था। याचिकाकर्ता ने पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को निर्देश देने की भी मांग की थी। 2016 में उरी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया था। रईस, खूबसूरत, मेरे ब्रदर की दुल्हन, कपूर एंड सन्स और किल-दिल जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकार काम कर चुके हैं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *