न्यूज़भारत

मन की बात में पीएम मोदी का देश की जनता को मंत्र: मेक इन इंडिया को बढ़ावा दें, वोकल फॉर लोकल की दी सीख

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री मंत्री ने अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात में मेक इन इंडिया की बात की। उन्होंने 106वें एपिसोड में वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने कहा- कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। मेरी देशवासियों से अपील है कि वो मेड इन इंडिया सामान ही खरीदें। PM ने कहा- साथियों, आज मैं अपना एक और आग्रह आपके सामने दोहराना चाहता हूं और बहुत ही आग्रहपूर्वक दोहराना चाहता हूं। जब भी पर्यटन या तीर्थाटन पर जाएं तो वहां के स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाए गए उत्पादों को जरूर खरीदें। यात्रा के कुल बजट का जितना हो सके, उतना हिस्सा लोकल सामान पर खर्च करें।

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में हिस्सा लें

प्रधानमंत्री ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन है। इस दिन गुजरात के केवड़िया में एक कार्यक्रम तो होगा ही। साथ ही दिल्ली में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत देशभर से इकट्‌ठा गई मिट्‌टी से अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। मैंने पिछले दिनों देश के हर गांव से, हर घर से मिट्टी संग्रह करने का आग्रह किया गया था। हर घर से मिट्टी संग्रह करने के बाद उसे कलश में रखा गया और फिर अमृत कलश यात्राएं निकाली गईं। देश के कोने-कोने से एकत्रित की गयी ये माटी, ये हजारों अमृत कलश यात्राएं अब दिल्ली पहुंच रही हैं। यहां दिल्ली में उस मिट्टी को एक विशाल भारत कलश में डाला और इस पवित्र मिट्टी से दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण होगा।

UPI से पेमेंट करें, खिलाड़ियों को बधाई दें

प्रधानमंत्री ने कहा- हर त्योहार की तरह इस त्योहार पर भी वोकल फॉर लोकल का हिस्सा बनें। ऐसा सामान से अपने घर को सजाएं, जिसमें देशवासी के पसीने की सुगंध हो। वोकल फॉर लोकल सिर्फ त्यौहारों तक सीमित नहीं रखनी है।ऐसे प्रोडक्ट खरीदते वक्त हमारे देश की शान यूपीआई से ही पेमेंट करें। ऐसी खरीदारी करते समय सेल्फी लें और उसे नमो ऐप पर शेयर करें, वो भी मेड इन इंडिया फोन से। PM मोदी ने मन की बात में लोगों से अपने आस-पास रहने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा- हमारा देश में स्पोर्ट्स में परचम लहरा रहा है। पिछले दिनों एशियन गेम्स के बाद पैरा एशियन गेम्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की है।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *