न्यूज़भारत

अमित शाह के एमपी दौरे का दूसरा दिन: दिग्विजय-कमलनाथ को घेरा, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

उमाकांत त्रिपाठी। मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है, चुनाव में महज 190 दिन का वक्त बचा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टिया फ्रंटफुट पर उतर गई है। हालांकि इस चुनावी समर में बीजेपी, कांग्रेस से कहीं आगे नजर आ रही है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उज्जैन पहुंचे शाह कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि- पहले जब मप्र में घुसते थे, तो गाड़ी गिरती थी और गड्‌ढे में घुस जाती थी। मालूम पड़ जाता था कि मप्र में बंटाढार का शासन शुरू हो गया। शाह ने 22 मिनट तक भाषण दिया। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। वे यहां अलग-अलग संभागीय कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं।

हमने पाकिस्तान को सीधा किया- शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उज्जैन में कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आए दिन आल्या, माल्या और जमाल्या आ जाते थे। हमने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को सीधा किया है। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि- कमलनाथ शर्म करो, अपने गिरेबां में झांको। पहले मप्र में 64 लाख पर्यटक आते थे, लेकिन अब 9 करोड़ पर्यटक आते हैं। मैं कमलनाथ को चुनौती देकर जाता हूं। सोनिया-मनमोहन के 10 और मोदी के 9 साल की तुलना कर लें। सामने आ जाएगा कि किसने प्रदेश का ज्यादा विकास किया। कांग्रेस ने मप्र को बंटाढार और बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था। 2002 में कांग्रेस सरकार में मप्र का बजट 23 हजार करोड़ था। अब यह बढ़कर 3 लाख 15 हजार करोड़ हो गया है। प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपए से बढ़कर एक लाख 40 हजार हो गई।

राहुल बाबा कहते थे 370 मत हटाईए- शाह

उन्होंने कहा कि- 9 साल में मोदी जी ने देश में परिवर्तन किया है। कमलनाथ और बंटाढार की पार्टी ने 70 साल से कश्मीर से धारा 370 को नहीं हटाया। मोदी जी ने यह काम किया। उस वक्त राहुल बाबा कहते थे, मत हटाइए। कांग्रेस कहती है कि ट्रिपल तलाक मत हटाइए। हमने हटाई। पाकिस्तान में घुसे हुए आतंकवादी भूल गए। मौनी बाबा मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है। अब यहां भाजपा की सरकार है। भाजपा सरकार ने देश को सुरक्षित बनाने का काम किया है। पीएफआई जैसे संगठन पर बैन लगाया। मालवा सिमी का गढ़ रहा है। कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया। राम मंदिर का भी विरोध करेंगे। नर्मदा का जयकारा लगाना भी उन्हें पसंद नहीं है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *