न्यूज़भारतमनोरंजन

आज शादी के बंधन में बंधेगी रकुल प्रीत और जैकी की जोड़ी, गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में होगी वेडिंग सेरेमनी; ये सेलिब्रिटी पहुंचे

खबर टीम इंडिया की। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी आज यानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल गोवा में अपना डेस्टीनेशन वेडिंग कर रहे हैं। उनकी शादी की बाकी रस्में की जा चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रकुल और जैकी दो ट्रेडिशन से शादी करेंगे।कपल दोपहर 3.30 बजे के बाद सात फेरे लेंगे।बता दें, कपल पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी करेगा। रकुल पंजाबी हैं। ऐसे में इनकी शादी ‘आनंद कारज’ (पंजाबी रीति रिवाज) से होगी। वहीं, जैकी सिंधी फैमिली से हैं, तो पंजाबी वेडिंग के साथ ही कपल सिंधी रीति-रिवाजों के साथ भी शादी करेंगे। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने सेरेमनी में डांस किया।

करीबी दोस्त होंगे शामिल
मंगलवार को कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई, जहां की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स सेरेमनी में शामिल होने के लिए गोवा पहुंच चुके हैं। साउथ गोवा में लोकेटेड आईटीसी ग्रैंड होटल से कपल शादी करेंगे। ये आलीशान होटल समुद्र तट पर मौजूद है। इस शादी में कपल के सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। शिल्पा शेट्टी ने सेरेमनी में पति राज कुंद्रा के साथ परफॉर्म किया। संगीत सेरेमनी में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, रवि किशन, विशाल मिश्रा जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए।

पहले अजनबी थे, अब करेंगे शादी
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में रकुल ने खुलासा किया था कि रकुल और जैकी एक ही बिल्डिंग में रहते थे। दोनों कहने को तो पड़ोसी थे, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच कभी बात नहीं हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि जैकी और रकुल की बात पहली बार लॉकडाउन के समय हुई थी। इसके बाद उनकी मुलाकातें होने लगी थीं। ऐसे ही दोनों ने लगभग 3 से 4 महीने तक दोस्ती वाला बॉन्ड भी शेयर किया। रकुल ने कहा था कि वो जैकी के साथ बहुत कंफर्टेबल महसूस करती थीं। दोस्ती में कुछ महीनों के बाद दोनों को एहसास हुआ कि वो एक दूसरे को लाइक करते हैं। इसके बाद ही दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा। आखिर में दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *