न्यूज़भारतमनोरंजनवायरल

Ranveer Dance with NBA Players: रणवीर सिंह ने दिग्गज एनबीए खिलाड़ी शकील ओ’नील के साथ किया डांस, देखें वीडियो

अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 7 फीट 1 इंच लंबे एनबीए लेजेंड शकील ओ’नील को ‘खलीबली’ पर डांस कराते नज़र आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा, “बिग मैन x बैड मैन! वह साझेदारी…जिसकी ज़रूरत के बारे में नहीं पता था। यहां शकील…खलीबली कर रहे हैं!” अभिनेता वरुण धवन ने कमेंट किया, “शाक अटैक।”

https://www.instagram.com/reel/Cjexe42BZrA/?utm_source=ig_web_copy_link

रणवीर सिंह का वीडियो ना केवल उनके फैंस को बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स को भी काफी पसंद आ रहा है।

इस वीडियो पर वरुण धवन, चित्रांगदा सिंह, विशाल ददलानी, आहना कुमरा, मिनी माथुर, बादशाह आदि कई सेलेब्स ने कमेंट किया है।

वहीं, बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म अंगूर का रीमेक है।

इसके अलावा वो करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, अन्नियन और मिस्टर इंडिया 2 में भी नजर आने वाले है।

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *