न्यूज़भारत

श्रीलंका को हराकर टॉप-4 में जगह बना लेगा भारत, 7वीं जीत के साथ बन जाएगी सेमीफाइनल में जगह; क्या है पिछला रिकॉर्ड?

खबर टीम इंडिया की। शानदार फॉर्म में चल रही इंडियन टीम आज वर्ल्डकप 2023 में अपना 7वां मुकाबला श्रीलंका से खेलने उतरेगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में इंडिया अपन पिछला प्रर्दशन दोहराने की कोशिश करेगी। लगातार 6 मैच जीत चुकी भारतीय टीम ये मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 4 जीते और श्रीलंका ने भी 4 मुकाबलों पर कब्जा किया है। जबकि एक मैच दोनों टीमों के बीच बेनतीजा रहा था।

शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप अभियान की बात करें तो टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। पिछले 6 मुकाबलों में भारत ने कई बड़ी टीमों को धूल चटाई है। टीम के इस प्रर्दशन में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग का अहम रोल रहा है। भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से भी हर मैच में रन निकल रहे हैं। कुल मिलाकर इस मैच में भारतीय टीम श्रीलंकन टीम से कहीं ज्यादा आगे है। महज दो मैच जीतने वाली लंका इस मैच में एक और हार के साथ वर्ल्डकप से बाहर हो जाएगी।

हार्दिक पांड्या की चोट पर नहीं आया अपडेट

भारतीय टीम के उपकप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अगले दो मुकाबले नहीं खेलेंगे। ऐसे में टीम इंडिया अपने पुरानी टीम कॉम्बिनेशन के साथ ही उतरेगी। वहीं मुंबई के वानखेडे स्टेडियम पर हो रहे भारत-श्रीलंका मैच को देखने के लिए MCA यानी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 बड़ी हस्तियों को खास तौर पर आमंत्रित किया है। इनमें 3 सिनेमा जगत से हैं जबकि 1 क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्ती हैं। इन हस्तियों में सचिन तेंदुलकर, रजनीकांत, सैफ अली खान और शाहिद कपूर शामिल है।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *