न्यूज़भारत

सिंगर शंकर महादेवन ने की आरएसएस की तारीफ तो केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया अभिनंदन

उमाकांत त्रिपाठी। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस बार भी दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया। विजयादशमी के इस कार्यक्रमें इस बार गायक और संगीतकार शंकर महादेवन चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और विचारधारा को आगे बढ़ाने का अगर किसी ने काम किया है, तो वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया है। इस दौरान महादेवन ने ‘अखंड भारत’ को लेकर की आरएसएस की जमकर तारीफ की।

अखंड भारत को लेकर क्या बोले महादेवन?

कार्यक्रम में शामिल हुए महादेवन ने कहा कि ‘अखंड भारत’ की विचारधारा, परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करने और उसे आगे बढ़ाने में आरएसएस का बहुत बड़ा योगदान है। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शंकर महादेवन का अभिनंदन किया। प्रधान ने ट्विटर पर लिखा की- अपने संगीत से देश के मूल्यों और भारत की शाश्वत संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए पद्म श्री शंकर महादेवन का अभिनंदन करता हूं।

पिछले साल विजयादशमी पर पहली बार शामिल हुई थी महिला चीफ गेस्ट

आपको बता दें की पिछले साल विजयादशमी के कार्यक्रम में संघ की ओर से पहली बार किसी महिला को चीफ गेस्ट बनाया गया था। कार्यक्रम में दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली संतोष यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई थीं। आपको बता दें कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से एनसीईआरटी की कक्षा 3 से 12वीं तक की किताबें तैयार करने की समिति में भी शंकर महादेवन को शामिल किया गया है। समिति में महादेवन सहित कुल 19 लोग शामिल किए गए हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सुरेंद्र साय की जन्मस्थली का दौरा करने भी पहुंचे थे। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान में हिस्सा लेते हुए कहा कि इस अभियान के तहत उनकी जन्मस्थली की मिट्टी दिल्ली ले जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जाएगी

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 865

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *